नईदिल्लीलीक्स…अयोध्या में बन रहे श्री राम मंदिर में श्रीराम के बालस्वरूप की मूर्ति व माता सीता की मूर्ति बनाने के लिए दो शालिग्राम देवघाट में रात्रि विश्राम के बाद रवाना।

करोड़ों साल पुराने हैं शिला
नेपाल की काली गंड़की नदी से प्राप्त करोड़ों साल पुराने दो (शिला) को नेपाल के म्यागदी के बेनीबाजार के समीप से लिया गया है। इसमें एक शिलाखंड 26 टन और दूसरा 14 टन का है।
क्षमा पूजन, विशेष पूजन, महादेव मंदिर में रुद्राभिषेक
दोनों को नदी से निकालने के लिए नेपाल के पुजारियो ने काली गंड़कीनदी में क्षमा पूजन की गई। फिर विशेष पूजन कियाग या। गलेस्वर महादेव मंदिर में रुद्राभिषेक किया गया।
अभी नेपाल में दो दिन और होंगे विशेष आयोजन
शिला की सवारी दो दिन तक अभी नेपाल में और घूमेगी और रविवार को विजय महामंत्र के साथ जाप किया जाएगा। परिक्रमा की जाएगी। 30 जनवरी को अध्योध्या के लिए प्रस्थान होगा।