आगरालीक्स.. आगरा में एसिड अटैक सर्वाइवर्स ने कहा कि बेटा समझाओ अभियान चलाना चाहिए। एसिड अटैक सर्वाइवर रितु और अनमोल समाज की सोच बदल रही हैं। जो लोग दुर्भावना से किसी लड़की के चेहरे पर एसिड फेंकते हैं, असल में एसिड ऐसे लोगों के दिमाग में भरा होता है। यह कहना था 17 वर्ष की आयु में खुद से 22 वर्ष बड़े अपने फुफेरे भाई द्वारा एसिड अटैक का शिकार हुई हरियाणा की रितु का। खुशमिजाज, आत्मविश्वास से लबरेज और खुद से प्यार करने वाली रितु कहती हैं, मैंने कोई क्राइम नहीं किया तो मैं अपना चेहरा क्यों छुपाऊं। स्पाइसी शुगर क्लब द्वारा होटल डबल ट्री हिल्टन में हेलिएस्ट गर्ल ऑफ द वर्ड कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें रितु व अनमोल ने अपनी कहानी बयां की।
मुम्बई की दो माह की अनमोल मां बोलना भी नहीं जानती थीं, तब पिता ने मां पर एसिड अटैक किया और रितु से उसकी मां को हमेशा के लिए छीन लिया। इस दर्द के निशान बेशक रितु के चेहरे पर अभी भी हैं, लेकिन आत्मविश्वास नहीं टूटा। अनाथालय में पली बढ़ी अनमोल कहती हैं आज एक्टिंग के साथ अपना फैशन ब्लॉगर भी चला रहीं है। हमेसा आज में जीने वाली रितु कहती हैं कि मुजे इस बात का अफसोस हमेसा रहेगी कि अपना चेहरा साथ होने पर भी मुझे कोर्ट में कई बार यह साबित करना पड़ा कि मेरे ऊपर एसिड अटैक हुआ। स्टोप एसिड अटैक कैम्पेन के साथ काम करने के बाद अब वह दिल्ली के शिरोज होम प्रोजेक्ट (संरक्षण गृह) में काम कर रही हैं। संचालन क्लब की संस्थापिका पूनम सचदेवा ने किया। इस अवसर पर मुख्य रूप से जिलाधिकारी की धर्मपत्नी डॉ. हेमलता, चांदनी ग्रोवर, पावनी सचदेवा, डॉ. रंजना बंसल, रानी सिंह, गुंजन अग्रवाल, नम्रता जसौरिया, परणीता बंसल, नेहा गुप्ता, पूनम वर्मा, प्रिया लूथरा, मीनल पारसवानी, रीता जग्गी, शिल्पा भाटिया, श्रद्धा गर्ग, वर्, पालीवाल आदि उपस्थित थीं।