आगरालीक्स …आगरा में सडक पर लडते हुए सांड स्कूल वैन के सामने आ गए, स्कूल वैन का शीशा टूट गया, तेज ब्रेक लेने से वैन में बैठे कान्वेंट स्कूल के बच्चे घायल हो गए, बच्चे रोने लगे, स्थानीय लोगों ने बच्चों को वैन से बाहर निकाला। इसके बाद साडों को रोड से हटाया गया। आगरा में शनिवार दोपहर में सेंट जॉर्जेस स्कूल की छुटटी हुई, स्कूल से वैन में बच्चे घर लौट रहे थे, एक वैन में सात बच्चे थे, यह वैन घटिया आजम खां की तरफ जा रही थी।

इसी दौरान सडक पर लडते हुए दो सांड वैन के सामने आ गए। सांडों के वैन के सामने आने से वैन चालक ने ब्रेक लगाए, एक सांड वैन के आगे के हिस्से से टकरा गया, इससे वैन का आगे का शीशा टूट गया। वहीं, ब्रेक लगाने से वैन में बैठे छात्र टकरा गए, कुछ बच्चों के हाथ और सिर में चोट आ गई।
रोने लगे बच्चे
वैन से सांड के टकराने के दौरान ब्रेक लगाने से कुछ बच्चों को भी चोट आ गई, चोट आने पर बच्चे रोने लगे, वैन का आगे का शीशा भी टूट गया था। इससे बच्चे दहशत में आ गए, बच्चों के रोने पर स्थानीय लोग आ गए। उन्होंने सांडों को रोड से हटाया।
रोड पर लग गया जाम
सेंट जॉर्जेस से घटिया आजम खां वाला रोड सकरा है, ऐसे में वैन से सांड के टकराने पर रोड पर जाम लग गया, स्कूल की छुटटी होने से जाम में कई वैन और वाहन फंस गए, करीब 30 मिनट तक जाम लगा रहा।