आगरालीक्स… आगरा में आपके मुंह में पानी आ जाएगा, कई राज्यों के देसी तडका, मसालों के साथ स्ट्रीट फूड खा सकते हैं। होटल कोर्टयार्ड मैरिएट में आठ मार्च तक ग्रेड इंडियन स्ट्रीट फूड फेस्टिवल आयोजित किया गया है।
होटल कोर्टयार्ड मैरिएट के ग्रेड इंडियन स्ट्रीट फूड फेस्टिवल छोले भटूरे, आलू टिक्की, लिट्टी चोखा, पाया सूप, कच्ची डबेली, बीकानेरी कचौरी, कोलकाता कथि रोल, कांजी वड़ा, राम लड्डू, पतीला मटर कुलचा के साथ ही और भी बहुत कुछ है। कुछ खट्टा है तो कुछ मीठा है…तो कहीं यह आपको कुरकुरा लगेगा। अपनी तमाम विशेषताओं के साथ भारत के आकर्षक और प्रिय व्यंजन हैं। शुद्ध मसालों के साथ यह आपको बेमिसाल स्वाद देगा। इसमें देश के विभिन्न हिस्सों के चुने हुए व्यंजन हैं। पुरानी दिल्ली में सड़क के किनारों पर मिलने वाली चटपटी चीजों के स्वाद का भी जादू होगा। छोले भटूरे, आलू टिक्की, लिट्टी चोखा, पाया सूप, कच्ची डबेली, बीकानेरी कचैरी, कोलकाता कथि रोल, कांजी वड़ा, राम लड्डू, पतीला मटर कुलचा के साथ ही और भी बहुत कुछ। यहां वादा है हर उस चीज का जो आपको लजीज लगेगा।

होटल के महाप्रबंधक संजीव टंडन ने बताया कि हमारी लगातार कोशिश रही है की हम आगरा के लोगो के लिए कुछ नया अनुभव लाते रहे । इस बार इंडियन स्ट्रीट फूड फेस्टिवल है जो की अधिकतर सभी का पसंदीदा है।हमारे शेफ द्वारा क्यूरेट किए गए स्ट्रीट फूड का अनुभव सभी करे। यहाँ आप भारत के उपनगरों की सैर कर सकते है स्वादिष्ट खानों के साथ। होटल के मुख्य शेफ रमेश कुकरेती के नेतृत्व में उनकी टीम आपको लोकप्रिय व्यंजनों के परंपरागत स्वाद कर सकते है।
