आगरालीक्स.. आगरा में हाईवे के काम में एनएचएआई को फटकार, हाईवे पर जाम लग रहा है, धूल उड रही है, पानी का छिडकाव नहीं किया जा रहा है।
आगरा में शनिवार को एनएचएआई के अधिकारियों के साथ टीटीजेड के चेयरमैन व आगरा के कमिश्नर अनिल कुमार ने बैठक की। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, उन्होंने एनएचएआई द्वारा मनमर्जी से किए जा रहे कामों से लोगों को हो रही समस्या, जगह जगह लग रहे जाम और धूल कण उडने से बढ रहे प्रदूषण पर एनएचएआई के अधिकारियों को चेतावनी दी है।
आगरा दिल्ली हाईवे को सिक्स लेन किया जा रहा है, इसके लिए आईएसबीटी के पास फ़्लाईओवर का निर्माण किया जा रहा है। यह काम दो साल में पूरा होगा, इसके लिए गुरुवार रात को सिकंदरा से भगवान टॉकीज की तरफ आईएसबीटी के सामने हाईवे को बंद कर दिया गया, करीब 70 मीटर हाईवे को बंद किया गया है, हाईवे बंद होने से वाहन सर्विस रोड से जा रहे हैं। इससे आईएसबीटी के सामने जाम लगने लगा है।
दो साल चलेगा काम
फ़्लाईओवर का काम करीब दो साल तक चलेगा, फ़्लाईओवर के लिए हाईवे को बंद किया गया है, सर्विस रोड को भी बंद किया जाएगा। इससे दो साल तक आगरा दिल्ली हाईवे पर लोगों को परेशानी होगी।