आगरालीक्स.. आगरा में ओले और बारिश के साथ तूफानी हवा चलने के बाद मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है, नौ मार्च को तूफानी हवा चलने के साथ बारिश हो सकती है, होली पर बादल छाने के साथ बारिश की आशंका है।
आगरा में मौसम बदल गया है, शुक्रवार को तेज हवा चलने के साथ ओले पडे और बारिश हुई, 12 घंटे में 19 4 एमएम बारिश रिकॉर्ड की गई। शनिवार सुबह से बादल छाए हुए हैं और ठंडी हवा चल रही है।
तूफानी हवा और बारिश के लिए अलर्ट
मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है कि शनिवार को तूफानी हवा चलने के साथ बारिश हो सकती है, ओले भी पड सकते हैं, हवा चलने पर घर से बाहर ना निकलें। आठ मार्च को कोहरा छाने के बाद ददोपहर में बादल छट जाएंगे। नौ मार्च को दिन में तूफानी हवा चल सकती है। होली पर 10 से 12 मार्च तक बादल छाए रहने के साथ बारिश हो सकती है।
आईएमडी का पूर्वानुमान
07-Mar 13.0 25.0 Generally cloudy sky with Light Rain or Drizzle
08-Mar 13.0 27.0 Fog/mist in the morning and mainly clear sky later
09-Mar 14.0 27.0 Strong surface winds during day time
10-Mar 15.0 28.0 Generally cloudy sky with Light rain
11-Mar 16.0 26.0 Generally cloudy sky with Light rain
12-Mar 16.0 24.0 Rain or Thundershowers
13-Mar 16.0 26.0 Partly cloudy sky