आगरालीक्स…. आगरा में एसएससी की तैयारी कर रहे छात्र ने गले में फंदा डालने के बाद सेल्फी ली और गर्ल फ्रेंड को भेज दी, इसके बाद सुसाइड कर ली, उसकी गर्ल फ्रेंड बगल के कमरे में थी, छात्र के पिता ने छात्रा और मकान मालिक के खिलाफ थाना न्यू आगरा में मुकदमा दर्ज कराया है
आगरा के न्यू आगरा में राजीव नगर में रहकर एटा निवासी 23 वर्षीय शिवम चौहान पुत्र जगमोहन सिंह बीएससी करने के बाद एसएससी की तैयारी कर रहा था। वह तीन महीने पहले आगरा आया था। सोमवार दोपहर एक बजे बराबर के कमरे में किराए पर रहने वाली छात्रा ने कई घंटे से दरवाजा बंद देखा तो इसकी जानकारी मकान मालिक रामकिशन वर्मा को दी। उन्होंने खिड़की से झांका तो अंदर छात्र का शव कमरे में लगे पाइप से फंदे पर लटका हुआ था।
पुलिस ने दरवाजे की कुंडी तोड़कर शव को नीचे उतारा। परिजनों का कहना था कि जिस पाइप पर शव लटका बताया जा रहा है, वह इतना मजबूत नहीं है कि उससे कोई लटककर खुदकशी कर सके। भाई दीपक ने पुलिस को बताया शिवम सोमवार सुबह नौ बजे घर से आगरा आया था। मृतक के पास से पुलिस को कोई सुसाइड नोट भी नहीं मिला है।
सेल्फी ली और गर्ल फ्रेंड को भेज दी
शिवम चौधरी के बगल के कमरे में एटा निवासी छात्रा रह रही थी, उससे शिवम चौधरी के 6 महीने से प्रेम संबंध थे, सोमवार सुबह 12 बजे शिवम चौधरी घर से लौटा था, वह सीधे छात्रा के कमरे में आए, छात्रा से विवाद होने पर वह लौट आया, व्हाटस एप पर मैसेज भेजा, पुलिस ने दोनों के मोबाइल चेक किए, शिवम चौधरी ने गले में फांसी का फंदा डालने के बाद छात्रा को सेल्फी भेज दी, उसके बाद सुसाइड कर लिया।
सॉरी लिखने के बाद की व्हाटस एप कॉल
शिवम चौधरी ने गले में फांसी का फंदा डालने के बाद छात्रा को सेल्फी भेजी गुड बाय लिखा, इसके बाद सॉरी लिखा, छात्रा ने व्हाटस एप कॉल की लेकिन तब तक शिवम चौधरी सुसाइड कर चुका था, इसके बाद छात्रा ने मकान मालिक को सूचना दी, पुलिस ने दरवाजे की कुंडी तोड़कर शव को नीचे उतारा।
पिता न्यायालय कर्मी, साथ रह रहे थे दोनों भाई
शिवम के पिता जगमोहन कासगंज न्यायालय में कार्यरत है। उनके बेटे शिवम और क्षितिज दोनों राजीव नगर में रह रहे थे, शिवम और छात्रा अलग अलग थी, पुलिस ने छात्रा को महिला थाने भेज दिया है