आगरालीक्स… आगरा के डॉ भीमराव आंबेडकर विवि में छात्रा के साथ छेडछाड, उसका हाथ पकडकर खींचा, चेन तोड दी, एमए समाजशास्त्र की छात्रा आंबेडकर विवि के छात्र संघ में पदाधिकारी है। इस मामले में छात्र नेता के खिलाफ थाना हरीपर्वत में विवि प्रशासन द्वारा मुकदमा दर्ज कराया गया है।
मंगलवार को आंबेडकर विवि के पालीवाल पार्क कैंपस स्थित समाज विज्ञान संस्थान के छात्रों का जुबली हॉल में छात्र मिलन समारोह चल रहा था। यहां संस्थान के गेट पर भारत बंद के दौरान हुई घटनाओं पर बहस शुरू हो गई। इसमें इस बहस में एबीवीपी कार्यकर्ता व छात्र संघ पदाधिकारी एनएसयूआई और समाजवादी छात्रसभा के पदाधिकारी भी शामिल थे। वे एक-दूसरे की पार्टियों पर आरोप-प्रत्यारोप लगाने शुरू कर दिए। आरोप है कि इसी दौरान छात्रनेता प्रमोद सिकरवार ने छात्र संघ पदाधिकारी छात्रा से से बद्तमीजी कर दी। उसका हाथ पकड़कर खींच दिया। गाली-गलौज और हाथापाई कर दी। गले की चेन खींच ली, मोबाइल तोड दिया, घटना के बाद एबीवीपी के पदाधिकारी थाना हरीपर्वत पहुंचे। इसके बाद छात्रसंघ पदाधिकारी खंदारी कैंपस स्थित कुलपति के आवास पहुंचे। कुलपति डा. अरविंद दीक्षित के आदेश पर चीफ प्रोक्टर प्रो. मनोज श्रीवास्तव को आरोपियों के खिलाफ एफआईआर कराने के लिए थाना हरीपर्वत में तहरीर दी गई है।
यह दी गई तहरीर
चीफ प्रोक्टर डॉ मनोज श्रीवास्तव द्वारा थाना हरीपर्वत में दी गई तहरीर में कहा गया है कि आरोपी के साथियों ने कृतिका की चेन तोड़ ली। सहपाठी ओसवाल चाहर, विनीत शर्मा ने उन्हें बचाया। घटना के बाद तीन छात्र मोटरसाइकिल लेकर भागे। इसका नंबर यूपी80/एडी8623 बताया गया है। आरोप है कि बाइक सवार जान से मारने की धमकी देकर गए थे।