आगरालीक्स.. आगरा में आपका बेटा मोबाइल पर घंटों लगा रहता है,आंखों में आ रही किरकिराहटए हो रही जलनण् तो यह आंखों बीमारी ड्राईनेस है डाॅ कौस्तुभ साने से जानिए.
आनलाइन पढ़ाई भी वजह
कोरोनाकाल के कारण इस समय अधिकतर बच्चों की पढ़ाई अभी भी आनलाइन चल रही हैंण् बच्चे घंटों मोबाइल पर बैठे रहते हैंण् कुंछ बच्चे ऐसे भी हैं जो कि मोबाइल पर गेम्स और अन्य कारणों से अधिक देर तक चिपके रहते हैंण् इसका सबसे असर बच्चों की आंखों पर पड़ रहा हैण् आजकल छोटे.छोटे बच्चों की आंखों में ड्राईनेस की समस्या सामने आ रही हैण् मोबाइल या लैपटाॅप पर अधिक समय बिताने पर उनकी आंखों में जलन या किरकिराहटपन आ रहा हैण् ऐसे में ये ड्राईनेस की ओर ही संकेत देता हैण् अस्पतालों में इस तरह के मामले लगातार बढ़ रहे हैंण्
इस संबंध में आगरा के प्रमुख नेत्र रोग विशेषज्ञ डाॅण् कौस्तुभ साने का कहना है कि कोरोना काल में सभी शिक्षण संस्थान एवं स्कूल बंद थे एवं आॅनलाइन कक्षाएं ही चल रही थींण् इनमें अधिकांश स्टूडेंट्स मोबाइल और कम्प्यूटर से पढद्याई कर रहे हैंण् इसका सबसे बड़ा दुष्प्रभाव आंखों पर देखा गया जिनमें से ड्राईनेस लगभग सभी बच्चों में पाई गईण् इसके कारण आंखों से पानी आनाए चुभन एवं सिरदर्द की शिकायत लेकर काफी बच्चे आते हैंण्
डाॅ कौस्तुभ के अनुसार इस परेशानी से बचने के लिए थोड़े समय के बाद आंखों को आराम देना चाहिएण् मोबाइल की दूरी एवं ऊंचाई उचित रखनी चाहिए एवं अगर सम्भव हो तो विशेष प्रकार का एंटी ग्लेयर चश्मे का उपयेाग करने पर आंखों में होने वाले दुष्प्रभाव से बचा जा सकता हैण् अच्छे नेत्र विशेषज्ञ को दिखाकर अपने नजर की जांच एवं कुछ सामान्य आईड्राॅप्स का उपयोग करने से भी आंखों को आराम मिल सकता हैण् कुछ खाने में ताकत की चीजें जैसे हरी सब्जीए गाजरए टमाटर एवं पौष्टिक आहार भी आंखों के स्वास्थ्य के लिए आवश्यक हैण्
ये करें
अगर बच्चा लैपटाॅप या मोबाइल पर आॅनलाइन क्लास ले रहा है तो हो सकें तो पलकें ज्यादा झपकाने को कहेंण् इससे आंखों को आराम मिलता है
20 मिनट तक काम करने के बाद आंखों को करीब 20 सेकेंड्स तक बंद रखना चाहिएण् इससे आंखों को आराम मिलेगा
अगर बच्चे की आंखों में जलन या ड्राईनेस हो रही है तो पानी की छींटें न मारेए इससे नुकसान हो सकता हैण्
लगातार स्क्रीन पर देखने से बचें और पलकें झपकाकर या इधर.उधर देखने या समय.समय पर कुछ पलों के लिए आंखों को बंद करें.