Sunday , 8 February 2026
Home टॉप न्यूज़ Stunts on bike kill youth in Agra
टॉप न्यूज़

Stunts on bike kill youth in Agra

आगरालीक्स …आगरा के रिंग रोड पर स्टंट में बाइक 20 फीट नीचे गिर गई, हादसे में एक युवा की मौत हो गई और दूसरा गंभीर है।
आगरा में यमुना एक्सप्रेस वे फतेहाबाद रोड तक इनर रिंग रोड बना है, अभी यह शुरू नहीं हुआ है। इसके बाद भी इनर रिंग रोड पर वाहन चल रहे हैं, युवा इनर रिंग रोड पर स्टंट करते हैं। शनिवार को 22 वर्षीय निरंजन अपने रिश्तेदार के घर बर्थ डे पार्टी में जा रहे थे। उनके साथ बाइक पर दोस्त लाखन था। निरंजन ने होटल रमाडा से बाइक को इनर रिंग रोड पर चढाया, बताया जा रहा है कि बाइक सवार स्टंट कर रहे थे, वे बाइक के साथ 20 फीट नीचे गिर गए। हादसे में निरंजन की मौत हो गई, लाखन का इलाज चल रहा है। इस हादसे के बाद से लोगों के होश उडे हुए हैं।

शहर की सडकों पर बाइकर्स करते हैं स्टंट
शहर के बाहरी क्षेत्रों में बनी सडकों और हाईवे पर बाइकर्स स्टंट करते हैं। युवा शाम को अपनी बाइक लेकर निकलते हैं, इनमें स्टंट करने की होड लग जाती है। इससे पहले भी आगरा में इस तरह के हादसे हो चुके हैं। बाइकर्स तेज स्पीड में बाइक चलाते हैं और उस पर स्टंट करते हैं। इन्हें देखने वालों की भी भीड लगी रहती है।
रिंग रोड पर करते हैं स्टंट
इनर रिंग रोड करीब 11 किलोमीटर लंबा है, कुबेरपुर से फतेहाबाद रोड को जोडने वाला इनर रिंग रोड पर गाडियां फर्राटा भरने लगी हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि सुबह और शाम को बाइक सवार और कार में युवा स्टंट करते हैं, इनके बीच रेस लगती है। इसके चलते आए दिन हादसे हो चुके हैं। अभी इनर रिंग रोड औपचारिक रूप से शुरू नहीं किया गया है। ऐसे में बाइक और कार सवार युवा इनर रिंग रोड पर अपनी गाडियों को दौडाते हैं। इसके चलते कभी भी बडा हादसा हो सकता है।

(इंटरनेट फोटो)  

 

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

टॉप न्यूज़

Agra Local News: Seven snakes emerged from a temple under construction in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में बन रहे एक मंदिर से एक साथ निकले सात सांप....

टॉप न्यूज़

Agra Local News: Human Rights Commission takes strict action: Heavy vehicles banned in the city, NHAI given a 3-week ultimatum…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में 400 करोड़ का उत्तरी बाईपास बना, फिर भी शहर से...

टॉप न्यूज़

Agra Local News: A family on a motorcycle was injured in a collision with a truck on the Jaipur highway….#agranews

आगरालीक्स…आगरा में जयपुर हाइवे पर एक्सीडेंट. ट्रोले ने बाइक सवार पति—पत्नी और...

टॉप न्यूज़यूपी न्यूज

Agra Video News: Schools have been asked to stop mobile-based learning for children up to Class 5…#agranews

आगरालीक्स…देखें वीडियो, कक्षा 5 तक के बच्चों के लिए स्कूलों द्वारा मोबाइल...

error: Content is protected !!