आगरालीक्स…(आज की सक्सेस स्टोरी) आगरा की तान्या ने बनाई देश दुनिया में पहचान. लॉकडाउन में मफिन केक बनाना शुरू किया, आज बड़े फूड नेटवकर्स पर उनकी रेसिपीस.
लॉकडाउन में आईं चुनौतियों ने सिखाया
कोरोनाकाल में लोगों के सामने कई चुनौतीपूर्ण परिस्थितियां सामने आईं हैं. लेकिन हम भारतीयों की खास बात ये है कि हमने इन चुनौतियों का बखूबी सामना किया है. लॉकडाउन के दौरान लोगों ने घर पर ही रहकर अपने एक से बढ़कर एक हुनर को आनलाइन सोशल मीडिया के जरिए दुनिया तक पहुंचाया है. पीएम मोदी ने भी कहा कि लॉकडाउन के दौरान हमें इसी लोकल ने बचाया है. यह देश की ताकत है, जिसे हमें न सिर्फ पहचानना होगा बल्कि अपने इस लोकल प्रोडक्ट को बढ़ावा देना है. हमें लोकल से ग्लोबल बनना है और इसके लिए ना केवल लोकल प्रोडक्ट खरीदना है बल्कि उनका प्रचार करना है.

तान्या ने खुद की ऐसी बनाई पहचान
आगरा की रहने वाली तान्या भाटिया भी कुछ ऐसा ही कर रही हैं. स्कूल टाइम से ही उन्होंने मफिन केक बनाना शुरू किया. इसके लिए उन्होंने एक दो जगह कोर्स भी किया. लेकिन पिछले साल लॉकडाउन में जब सभी लोग घर पर थे तो ऐसे में तान्या ने घर पर ही रहकर मफिंस बनाने की लगातार प्रेक्टिस की. उन्होंने प्रेक्टिस के दौरान बनाई गई मफिंस की हर रेसिपीस को सोशल मीडिया पर भी पोस्ट किया, जिसे न सिर्फ लोगों ने पसंद किया बल्कि उन्हें इस क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया.

बड़े फूड नेटवर्क पर तान्या की रेसिपीस
आज के समय में तान्या की अपनी एक खुद की वेबसाइट है. इसके अलावा उनका एक खुद का यू—ट्यूब चैनल भी हैं, जिस पर वह हर रोज अपने द्वारा बनाई गई रेसिपीस का वीडियो पब्लिश करती हैं. तान्या इसके अलावा कई सारे फूड ब्रांड्स के साथ भी काम कर रही हैं. उनका कहना है कि वह अपनी बनाई गई रेसिपीस को वीडियो के जरिए शूट करते हैं और इन्हें डिफरेंट सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर शेयर भी करती हैं. तान्या के द्वारा बनाई गई रेसिपीस न सिर्फ देश के बड़े फूड नेटवर्क पर फीचर हो रही हैं बल्कि उनकी बनाई गई कई रेसिपीस एशिया फूड नेटवर्क की वेबसाइट्स पर भी फीचर के रूप में पब्लिश हो रही हैं.

अब आनलाइन कोर्स किया शुरू
तान्या भाटिया अब अपने द्वारा बनाई जा रही रेसिपीस को प्रोफेशनल तरीके से सिखाने का काम भी कर रही हैं. इसके लिए वह आनलाइन क्लासेस भी स्टार्ट कर रही हैं. इसमें वह लोगों को स्वादिष्ट, नम और सुंदर मफिन को आसानी से कैसे बेक किया जाए और सभी सामान्य शुरुआती गलतियों से बचा जा सकता है, के बारे में बताएंगी. तान्या का कहना है कि बेकिंग सबसे अच्छा तनाव उपचार तकनीक हो सकती है, यह एक ऐसा कौशल है जिसे अभ्यास और विस्तार पर ध्यान देने के साथ हासिल किया जा सकता है. मफिन बनाना काफी मजेदार और करने में आसान है, खासकर यदि आप जानते हैं कि सही तकनीकों का उपयोग कैसे करें.
लाइव कोर्स में ये सिखाया जाएगा
एगलेस पालक मफिन
गेहूं— चॉकलेट— चुकंदर मफिन
ओट्स गुड़ मफिन
गाजर के मफिंस
बटरकप आइसिंग, टिप्स और ट्रिक्स के साथ
तान्या द्वारा आयोजित बेकिंग क्लासेस ज्वाइन करने के लिए नीचे दिए गए लिंग पर क्लिक करें.
https://www.bitclass.live/p8f0052a0/Cd5cb83
You can register using this link – https://imjo.in/b3Zzut