आगरालीक्स…अब शहर में भी संभव है कूल्हे के आर्थराइटिस का आपरेशन…नहीं जाना पडेगा बाहर..आगरा में हुआ सफल आपेशन…
सेफ सर्जरी सेंटर पर हुआ आपरेशन
हिप आर्थराइटिस के कारण मरीज को अभी तक आगरा शहर से बाहर जाना पडता था. लेकिन अब आगरा के सेफ सर्जरी सेंटर में हिप रिपलकेमेट आपरेशन डॉक्टर कार्तिकेय शर्मा द्वारा किया गया है. डॉ. कार्तिकेय शर्मा ने बताया कि यह आपरेशन मिनमल इन्वेसिव तकनीक से किया गया है, जिसमें केवल सात सेमी. का लम्बा चीरा लगाया गया, जिससे मरीज को अगले ही दिन चला दिया और हीलिंग जल्दी हो सके. उन्होंने बताया कि यह आपरेशन आयुष्मान योजना के तहत किया गया है जिससे कि मरीज का कोई भी पैसा खर्च नहीं हुआ है. उन्होंने बताया कि मरीज को दो दिन बात ही छुट्टी दे दी गई.