आगरालीक्स …आगरा में बेटियों के जन्म पर जश्न बना, हॉस्पिटल में बेटियों की किलकारी गूंजने के साथ ही एक हजार रुपये से सुकन्या योजना के तहत एकाउंट खुलवाया गया। इसकी शुरूआत मल्होत्रा नर्सिंग होम से हुई और शहर के अन्य हॉस्पिटल इस मुहिम से जुड़ गए। इस तरह नवरात्र पर बेटी बचाओ बेटी पढाओ की गूंज सुनाई दी।
रेनबो हॉस्पीटल के निदेशक डॉ. नरेन्द्र मल्होत्रा ने नवरात्र पर बेटियों के जन्म पर सुकन्या खाता खोलने की मुहिम मल्होत्रा नर्सिंग होम से शुरू की गई। नन्ही परियों के बेहतर भविष्य और उनकी सुरक्षा के लिए शुरू की गई इस मुहिम से कई जुड़ने लगे। मंजुला मैमोरियल चैरेटेबिल सोसायटी ने इस अभियान से जुड़ते हुए घोषणा की कि आगरा हॉस्पीटल व रेनबो हॉस्पीटल में पूरे अक्टूबर माह में यानि दीपोत्सव तक जन्म लेनी वाली सभी बेटियों का एक-एक हजार रुपए का खाता खुलवाया जाएगा। वहीं रोटेरियन (पीडीजी) शिवराज भार्गव ने पांच बेटियों व रेनुका डंग ने तीन बेटियों के खाते खुलवाने की जिम्मेदारी ली है। डॉ. नरेन्द्र मल्होत्रा ने कहा कि इस तरह के छोटे-छोटे प्रयास बेटियों के प्रति लोगों में

इन दंपति की नवजात बेटियों के खुले खाते
प्रिंसी व नीरज जैन
गुंजन व अजय
नीतू व आशीष प्रकाश
श्वेता लवानिया
दया व संदीप
Leave a comment