आगरालीक्स …आगरा के कोठी मीना बाजार में चल रहे मिड नाइट बाजार में डांडिया रास में कपल्स ने जमकर मस्ती की। सिंगर श्रेया की सुरीला आवाज और दिलवर ग्रुप के बैंड के दिल ने मारी एंट्री, जग घुमिया थारे जैसा बॉलीवुड हिट सांग पर कपल्स ने डांडिया से साथ दिया। इस दौरान दर्शकों को पांच कैटेगिरी में पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
शाम को एलडीएसएफ मिड नाइट बाजार के मंच पर मयूरा ग्रुप ऑफ परफोर्मिंग आटर्स के कलाकारों ने प्रस्तुति दी। गणेश वंदना के साथ कार्यक्रम शुरू हुआ, विद्या शर्मा ने कथक की प्रस्तुति दी। इसके बाद डांस के हुनरबाज प्रतियोगिता में पहले राउंड में आए 65 कलाकारों में से 10 बेहतरीन कलाकारों ने मंच पर प्रस्तुति दी। इनके डांस को देखकर दर्शक मंत्रमुग्ध हो गए, कलाकारों ने एक से बढकर एक प्रस्तुति दी। प्रतियोगिता के विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। निर्णायक मंडल में इंडिया गॉट टेलेंट फेम पूजा मैथ्यू, और अंकित सिंह रहे। मुख्य अतिथि प्रो अश्वनी शर्मा, डॉ संतोष सिकरवार, पुरुषोत्तम मयूरा रूपेश सोनी, रावी इवेंट के निदेशक मनीष अग्रवाल, पीपी सिंह आदि मौजूद रहे।
डांस के हुनरबाज बनेः
मिड नाइट बाजार में फैमिली संग खरीदारी
मिड नाइट बाजार में मंगलवार को पफैमिली संग जमकर मस्ती और खरीदारी की, एक ही छत के नीचे विभिन्न उत्पादों की बेहतरीन रेंज को खरीदने वालों की भीड लगी रही। इस दौरान कुछ उत्पादों पर डिस्काउंट भी दिए गए। बुधवार को मिड नाइट बाजार का अंतिम दिन है।
कल मेले के अंतिम दिम में मिलेंगे उत्पादनों पर विशेष डिसकाउंट ऑफर
आगरा। कल 12 अक्टूबर को मेले का अंतिम दिन हैं। स्टॉल धरक इसके लिए अपने उत्पादों पर विशेष डिस्काउंट की तैयारी कर रहे हैं। साथ ही शाम 8.30 बजे आयोजित समापन में विभिन्न वर्गों में स्टॉल धरकों व सहयोगी संस्थाओं को सम्मानित किया जाएगा।
कल होगा जादूगर आंचल का विशेष शो
आगरा। कल एलडीएसएफ मिड नाइट बाजार में शाम नौ बजे लिम्का बुक ऑफ रिर्काडधारी जादूगर आंचल शर्मा का शो रात 9 बजे आयोजित किया जाएगा। इस मौके पर रावी इवेन्ट की ओर से उनका सम्मान भी किया जाएगा।
Leave a comment