आगरालीक्स….. आगरा में धूप निकल रही है लेकिन 12 घंटे बाद मौसम बदल जाता है। जाने कैसा रहेगा मौसम और कोरोना वायरस पर तापमान का क्या है असर
रविवार को धूप निकली हुई है, मौसम विभाग का अनुमान है कि रविवार को तेज धूप निकलेगी, इससे तापमान बढ जाएगा। एक अप्रैल तक अधिकतम तापमान 34 डिग्री तक पहुंच सकता है। दो अप्रैल को तापमान 36 डिग्री तक पहुंचने की संभावना है।
आईएमडी का अनुमान
29-Mar 18.0 30.0 Mainly Clear sky
30-Mar 20.0 32.0 Mainly Clear sky
31-Mar 21.0 33.0 Mainly Clear sky
01-Apr 22.0 34.0 Mainly Clear sky
02-Apr 24.0 36.0 Mainly Clear sky
03-Apr 24.0 36.0 Mainly Clear sky
तापमान बढने का कोरोना पर क्या असर है
ऐसा कहा जाता है कि वायरस 40 डिग्री तापमान पर नष्ट हो जाते हैं लेकिन कोरोना वायरस कोविड 19 नया वायरस है, इस पर तापमान को लेकर स्टडी नहीं हुई हैं, कुछ स्टडी में कहा जा रहा है कि कोरोना वायरस 60 से 70 डिग्री तापमान के बाद नष्ट हो सकता है लेकिन कुछ कहा नहीं जा सकता। विशेषज्ञों का यह भी कहना है कि कोरोना संक्रमित मरीजों के थूक और छींक के सूक्ष्म कणों से कोरोना वायरस का संक्रमण फैलता है, गर्मी में ये कण बहुत जल्दी खत्म हो जाते हैं इसलिए संक्रमण का खतरा कम हो सकता है। कोरोना वायरस का ही प्रकार कोरोना सार्स 2002 में फैला था, यह जुलाई में खत्म हो गया था, इसलिए कहा जा रहा है कि कोरोना वायरस भी जुलाई तक खत्म हो सकता है।
फाइल फोटो