आगरालीक्स.. आगरा में प्रोफेसर अपनी शिक्षिका पत्नी से परेशान हैं, वह उन्हें छात्र की तरह डांटती है । मामला पुलिस के पास पहुंचा।
आगरा के न्यू आगरा में एक डिग्री कालेज के एसोसिएट प्रोफेसर परिवार के साथ रहते हैं, उनकी पत्नी सरकारी विद्यालय में टीचर हैं। शादी तीन साल पहले हुई है। शिक्षिका पत्नी को कक्षा में छात्रों को तेज आवाज में डांटने और समझाने की आदत है, वह अपने पति एसोसिएट प्रोफेसर को भी छात्रों की तरह से ही डांट लगाती है। एसोसिएट प्रोफेसर ने पति ने पहले तो पत्नी को प्यार से समझाने का प्रयास किया, लेकिन आदत में सुधार नहीं हुआ, पति पत्नी के बीच रार बढ़ गई । पति ने एक दिन शिक्षिका पत्नी पर हाथ उठा दिाया की गई काउंसिलिंग
महिला थाने में शिकायत से खुला मामला, दोनों ने मानी गलती
शिक्षिका ने महिला थाने में पति द्वारा मारपीट करने की शिकायत कर दी । पुलिस ने पति को बुलाकर पूछताछ की, एसोसिएट प्रोफेसर पति ने बताया कि वह पत्नी भी नौकरी करती है, इसलिए वह बराबर से उसके काम में हाथ बंटाते हैं । यहां तक अक्सर खाना भी बना देते हैं । इसके बाद पत्नी शिक्षक की तरह उनके हर काम में नुक्स निकालती है । छात्र की तरह डांटती और समझाती है । शिक्षिका को बुलाकर उसकी काउंसिलिंग की । दोनों ने अपनी गलती मान ली।