आगरालीक्स.. आगरा में कोरोना संक्रमण के बीच स्कूल कितने बच्चे जाना चाहते हैं, इसके लिए शिक्षा विभाग ने 61225 अभिभावकों से जानकारी, चौंकाने वाले तथ्य सामने आए हैं।
आगरा में 903 स्कूल हैं, इनमें दो लाख 35 हजार 151 छात्र पढ रहे हैं, इन छात्रों के 61225 अभिभावकों से शिक्षा विभाग ने पूछा कि क्या वह स्वेच्छा से अपने बच्चों को शिक्षकों से मार्गदर्शन लेने के लिए स्कूल भेजना चाहते हैं, इसके लिए उन्हें लिखित अनुमति देनी होगी।
61 हजार में से 315 अभिभावक ही हुए तैयार
शिक्षा विभाग द्वारा 61225 से जानकारी ली गई, इसमें से महज 315 अभिभावकों ने हां में जवाब दिया, जबकि 60910 अभिभावकों का जवाब ना रहा। मंडलीय संयुक्त शिक्षा निदेशक डॉ. मुकेश अग्रवाल ने बताया कि आगरा के साथ ही अन्य जिलों में भी अभिभावक अपने बच्चों को स्कूल भेजने के लिए तैयार नहीं हैं।