आगरालीक्स.. आगरा में कोरोना से एक और मौत, 127 नए केस आए हैं, कोरोना संक्रमितों की संख्या 5125 पहुंची।
आगरा में 22 सितंबर को कोरोना के 127 नए केस आए हैं, कोरोना संक्रमित 68 साल के मरीज का एसएन में इलाज चल रहा था, उन्हें सांस लेने में परेशानी और ह्रदय रोग की समस्या थी, उनकी मौत हो गई। कोरोना संक्रमित 119 मरीजों की मौत हो चुकी है। 4048 मरीज ठीक हो चुके हैं, अब 958 मरीज भर्ती हैं।