आगरालीक्स… आगरा में रिलायंस डिजिटल, पिज्जा हट से लेकर बैकर्स व कन्फैक्शनरी शॉप पर टीम ने जांच की, नोटिस दिए हैं। 3500 लीटर मिलावटी सरसों का तेल पकडा है।
सोमवार को विधिक माप विज्ञान (बाट-माप) ने संजय प्लेस के अशोक कॉसमॉस मॉल स्थित रिलायंस लिटेक्स लि. के रिलायंस डिजिटल और रिलायंस ट्रेंड्स स्टोर पर छापा मारा। जहां बेचे जा रहे इलेक्ट्रोनिक आइटम्स (वायलैस यूएसबी, एडोप्टर) और ग्रेविटी सॉक्स के पैकेटों पर पैकेज कमोडिटी रूल्स 2011 का उल्लंघन मिला। पैकेट्स पर प्रोडेक्ट से संबंधित मानक घोषणाएं अंकित नहीं होने पर नोटिस दिया। सहायक नियंत्रक बाट-माप गुलाब सिंह ने बताया कि संजय प्लेस में ही मै. देवयानी इंटरनेशनल लि. के पिज्जा हट और उसके बराबर में स्थित मैं. अटलांटिक फूड्स की बैकर्स व कन्फैक्शनरी शॉप पर छापा मारा। जहां पैकेटों पर मानक अनुसार सूचनाएं अंकित नहीं मिलीं। विधिक माप विज्ञान अधिनियम 2009 से संबंधित अन्य गड़बड़ियां मिलने पर जुर्माने की कार्रवाई की गई।
3500 लीटर मिलावटी सरसों का तेल जब्त
सोमवार को देवरी रोड स्थित लक्ष्मी पैलेस में श्री राम ट्रेडर्स के स्पेलर पर छापा मारा। जहां 200-200 लीटर के ड्रम में आधे बिना रिफाइंड किए पीले रंग के तेल और आधे स्पेलर के तेल की मिलावट मिली। छापा पड़ते ही संचालक मनोज पुत्र रामपाल निवासी लक्ष्मी पैलेस फेस-वन फरार हो गया।
जिला अभिहित अधिकारी विनीत यादव ने बताया कि 15-15 लीटर की 62 टिन और दो बैरल करीब 1530 किग्रा बिना रिफाइंड हुआ पीले रंग का तेल सीज किया है। स्पेलर का करीब सात बैरल करीब 1400 लीटर सोयाबीन का तेल सीज किया।
एफएसडीए टीम ने बीते एक माह में टेढ़ी बगिया, जीवनी मंडी, फाउंड्री नगर, देवरौठा, ख्वास पुरा और देवरी रोड पर छापा मार कर करीब 42 हजार लीटर मिलावटी सरसों का तेल जब्त किया है। एक दर्जन से अधिक नमूने जांच के लिए भेजे गए हैं। मिलावटी तेल का धंधा करने वाले सात व्यापारियों के खिलाफ एफएसडीए मुकदमा दर्ज कराने की तैयारी में लगा है।
Leave a comment