वाराणसीलीक्स… श्रावण के तीसरे सोमवार को भक्त काशी विश्वनाथ के दर्शन कर रहे हैं, वहीं कोर्ट के आदेश के बाद ज्ञानवापी परिसर में सर्वे का काम चल रहा है। मुस्लिम पक्ष सुप्रीम कोर्ट पहुंचा..
सुबह सात बजे से सर्वे शुरू हो गया

सोमवार सुबह करीब 7 बजे सर्वे शुरू हुआ। इस दौरान दोनों पक्षों के लोग मौजूद हैं। भारतीय पुरातत्व विभाग (एएसआई) की टीम के 30 अधिकारी ज्ञानवापी परिसर में मौजूद हैं।
तहखाने में अंधेरा होने से आ रही परेशानी
तहखाने में अंधेरा होने के कारण परेशानी आ रही है। इस बीच एएसआई की टीम ने नींव की मिट्टी और पत्थरों के सैंपल लिए
हिंदू पक्ष का दावा है कि एएसआई का सर्वे होने से सच सामने आ जाएगा। हिंदू पक्षकारों का यह भी कहना है कि यहां मौजूद तहखाने की खुदाई की जाएगी, तो यहां मूर्तियां मिलेंगी।
मुस्लिम पक्ष सर्वे के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंचा
दूसरी ओर मुस्लिम पक्ष सर्वे के खिलाफ है और सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है।
चार अगस्त तक पूरा करना है सर्वे
कोर्ट के आदेश के मुताबिक, एएसआई की टीम को जांच पूरी करके 4 अगस्त तक अपनी रिपोर्ट कोर्ट में पेश करना है। हालांकि, सर्वे का काम पूरा नहीं हो पाता है, तो इस समय सीमा को आगे बढ़ाया जा सकता है।