आगरालीक्स…आस्ट्रेलिया में चल रहे टी-20 विश्वकप में आज भारत ने रोमांचक वार्म अप मैच में आस्ट्रेलिया को छह रन से हरा दिया। सूर्य कुमार चोटिल होने से बचे।
भारत ने राहुल, सूर्यकुमार यादव के दम पर दी चुनौती

आस्ट्रेलिया ने गाबा के मैदान पर आज टॉस जीतकर भारत को पहले बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया। भारत की ओर से उपकप्तान केएल राहुल ने तेजतर्रार 57 और सूर्यकुमार यादव ने 50 रन की पारी खेली, जिसकी बदौलत भारत ने 186 रन का स्कोर खड़ा किया। भारत की ओर से रोहित शर्मा 15, विराट कोहली, 19, दिनेश कार्तिक 20 और हार्दिक पांडेया 2 रन ही बना सके।
मिचेल के बाउंसर से सूर्या का हेलमेट टूटा
सूर्य कुमार यादव मिचेल मिचेल स्टार्क की गेंद पर चोटिल होने से बाल-बाल बच गए। मिचेल की एक तेज गेंद इतनी तेजी सेआकर लगी कि उनका हेलमेट टूट गया लेकिन सौभाग्य से वह जख्मी होने से बच गए। अगले ओवर में अपने 50 रन भी पूरे किए लेकिन इसके बाद वह ज्यादा देर नहीं टिक सकेय़
आस्ट्रेलिया ने की तूफानी शुरूआत, अंतिम ओवर में चार विकेट गंवाए
भारत के टारगेट के आगे आस्ट्रेलिया ने भी तेज शुरुआत की। पांच ओवर में ही 50 रन बना लिए लेकिन इसके बाद भारतीय गेंदबाजों ने दबाव बनाना शुरू कर दिया। विकटों की शुरुआत भुवनेश्वर ने मिचेल मार्च से की। अंतिम ओवरों में भी दमखम दिखाया और आखिरी ओवर में चार विकेट लेकर जीत हासिल कर ली।
आगरालीक्स… पीएम नरेंद्र मोदी ने आज पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 12वीं किस्त आज जारी कर दी है। देश के 11 करोड़ से ज्यादा किसानों के खाते में दो हजार रुपये की राशि पहुंच गई है।