आगरालीक्स…टी-20 विश्वकप में एक और बड़ा उलटफेर स्कॉटलैंड की टीम ने ग्रुप स्टेज मुकाबले में वेस्टइंडीज को हराया। इससे पहले नामीबिया श्रीलंका को हरा चुकी है।
स्कॉटलैंड ने बनाए 160 रन
आस्ट्रेलिया में चल रहे टी-20 विश्वकप के ग्रुप स्टेज मुकाबले में स्कॉटलैंड की टीम ने बड़ा मुकाबला जीत लिया। वेस्टइंडीज ने टास जीतकर स्कॉटलैंड को पहले बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया। इंडीज के तेज आक्रमण के बावजूद स्कॉटलैंड ने 20 ओवर में पांच विकेट पर 160 रन का स्कोर बनाया।
ताश के पत्तों की तरह ढही इंडीज की टीम
इसके बाद दो बार विश्वविजेता रही वेस्टइंडीज की टीम स्कॉलैंड के गेंदबाजों के आगे ताश के पत्तों की तरह बिखर गई। वह तो गनीमत रही की जेशन होल्डर ने 38 रन की पारी की बदौलत इतने स्कोर तक पहुंच सकी। होल्डर ने दो विकेट भी लिए।