आगरालीक्स… टी-20 विश्वकप के सुपर-12 के मैच में आज बांग्लादेश ने जीत से शुरुआत की। नीदरलैंड्स को नौ रन से हरा दिया।
नीदरलैंड्स ने टॉस जीतकर बांग्लादेश को बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया। बांग्लादेश ने कसी हुई गैंदबाजी के सामने आठ विकेट पर 144 रन का स्कोर खड़ा किया। हफीफ हुसैन ने सबसे ज्यादा 38 रन बनाए।
जवाब में नीदरलैंड्स की टीम ने जोर तो लगाया लेकिन बाग्लादेश के गेंदबाजों के आगे टिक नहीं सकी और 135 रन बनाकर सिमट गई। बांग्लादेश नौ रन से विजयी रहा।