आगरालीक्स… आगरा में बडी घटना, पत्नी अपने प्रेमी के साथ कमरे में आपत्तिजनक स्थिति में थी, इसी दौरान पति आ गया, पत्नी और प्रेमी की हत्या कर वह थाने पहुंच गया। इसे देख लोगों के होश उड गए।
आगरा के मनसुखपुरा क्षेत्र में के बड़ापुरा गांव निवासी 32 वर्षीय ऋषि कुमार पुत्र रामलाल दिल्ली में नौकरी करता है। यहां गांव में उसकी पत्नी लक्ष्मी बच्चों के साथ रहती हैं। सोमवार को दिल्ली से ऋषि घर आया। मंगलवार को वह अपनी पत्नी से किसी रिश्तेदारी में जाने की बात कहकर चला गया।
पत्नी को प्रेमी के साथ आपत्तिजनक हालत में देख कर दी हत्या
ऋषि अपनी पत्नी से रिश्तेदारी में जाने की बात कहकर चला गया, पति के जाते ही लक्ष्मी का प्रेमी दीपक निवासी रायखेड़ा, धौलपुर राजस्थान आया गया। मंगलवार दोपहर दीपक और लक्ष्मी कमरे में थे, इसी दौरान उसका पति ऋषि आ गया, अपनी पत्नी को प्रेमी के साथ आपत्तिजनक हालत में देख गुस्से से तमतमाए ऋषि ने फावडा से एक के बाद एक कई प्रहार कर पत्नी और उसके प्रेमी की हत्या कर दी।
हत्या करने के बाद पहुंच गया थाने
पत्नी और प्रेमी की हत्या करने के बाद ऋषि थाने पहुंच गया, उसके कपडे खून से सने हुए, उसने पुलिस को बताया कि पत्नी और उसके प्रेमी की हत्या कर दी है।
आरोपी ऋषि को गिरफ्तार कर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची, कमरे में लक्ष्मी और उसके प्रेमी दीपक के शव पड़े मिले। चारों तरफ खून ही खून बिखरा पड़ा था। शवों के पास ही फावड़ा रखा था।
फाइल फोटो