Wednesday , 22 July 2026
Home आगरा Taj Car Rally: 400 km in Agra. Manish and Rudraksh became winners in the car race of…#agranews
आगराटॉप न्यूज़बिगलीक्स

Taj Car Rally: 400 km in Agra. Manish and Rudraksh became winners in the car race of…#agranews

238

आगरालीक्स…आगरा में 400 किमी. की कार रेस में विजेता बने मनीष और रुद्राक्ष. जानें इन्हें कितना मिला इनाम और अन्य विजेताओं के नाम जानें…

अन्य प्रतियोगिताओं की अपेक्षा यह एक अनोखी प्रतियोगिता थी जिसमें प्रतिभागियों के मन में कुछ करने का जुनून था वहीं सुरक्षा मानकों का बंधन जोश के साथ सड़क सुरक्षा के पाठ को हर पल याद दिलाता था। 2 दिन के 400 किलोमीटर लंबे सफर में देश भर के अलग-अलग राज्यों से आए प्रतिभागियों ने अपने हुनर के साथ संयम का परिचय दिया।

आगरा ताज का रैली जितनी रोमांचक प्रतिभागियों के लिए है उतनी ही हैरत अंग्रेज देखने वालों के लिए है। आगरा में आयोजित हुई आगरा ताज कर रैली का दूसरा दिन प्रतिभागियों के लिए बेहद चुनौती भरा उमंग से लवरेज रहा। 200 किलोमीटर के सफर के दौरान रैली जहां से भी गुजरी लोगों ने दांतों तले उंगलियां दबा ली। दुर्गम रास्तों के बीच कार पर सवार जुनूनी राइडर्स लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र बने। महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देते हुए कार रैली में महिला प्रतिभागियों ने सबसे पहले दम दिखाया। रैली में शामिल सभी प्रतिभागी स्पीड के साथ समय का संतुलन बनाकर चल पड़े। सभी कार चालकों को रूट मैप दिया गया । उसमें गांव के कच्चे रास्तों से लेकर कीचड़ से अटे फिसलन भरे रास्ते भी थे। रैली को ऐतिहासिक स्थलों के साथ धार्मिक स्थलों से जोड़ते हुए विभिन्न दुर्गम मार्गो से निकला गया।

ताज कार रैली में दूसरे दिन प्रतिभागियों का असली चुनौतियों से सामना हुआ जहां कच्चे रास्तों पर गाड़ियां दौड़ा कर उन्होंने रोमांच का भरपूर आनंद लिया तो वहीं बड़े मैदानों में धूल के गुवांर तो कहीं कीचड़ भर सकरे रास्तों पर जमकर मशक्कत भी करनी पड़ी। गाड़ियां कच्चे पक्के मिश्रित रास्तों पर चली और प्रतिभागियों ने इसका भरपूर आनंद भी उठाया।

रफ्तार और जोश जुनून की प्रतियोगिता में मानकों पर खरे उतरे प्रतिभागियों को मोटर स्पोर्ट्स क्लब की कार रैली संयोजक सुदेव बरार, आगरा मोटर स्पोर्ट्स क्लब के अध्यक्ष राममोहन कपूर, तरुण रावत, डिप्टी डायरेक्टर टूरिज्म दीप्ति, क्लब के संरक्षक हर विजय सिंह वाहिया, रैली सहसंयोजक प्रवीन सिकरवार ने पुरस्कार राशि का चेक और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। प्रतियोगिता के ओवर ऑल विनर मनीष और रुद्राक्ष को 75000 की धनराशि का चेक और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। प्रतियोगिता में द्वितीय स्थान पर रहे अनिरुद्ध और प्रकाश को₹50000 की धनराशि प्रदान की गई। तेजसी और चिराग को ₹25000 पुरस्कार के रूप में दिए गए।

ब्रज के मथुरा वृंदावन और बरसाने से होकर गुजरी कार रैली
ताज कर रैली प्रतियोगिता के दूसरे दिन ब्रज के मथुरा वृंदावन बरसाना होते हुए वापस आगरा पहुंची। 2 दिन में प्रतिभागियों ने 400 किलोमीटर की दूरी तय कर अपने हौसला और जुनून का प्रदर्शन किया। पुरस्कार वितरण के अवसर पर कार राइडर्स ने अपने अनुभव बताते हुए प्रतियोगिता में उन्हें कई मुश्किलों का सामना करना पड़ा प्रतिभागी शकील ने बताया कि रास्ते में उनकी गाड़ी छतिग्रस्त भी हो गई उसके बाद भी अपने हौसले को उन्होंने गिरने नहीं दिया।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

पॉलिटिक्सबिगलीक्स

Agra News Live: SP workers house arrest before march in Agra

आगरालीक्स… आगरा सहित जगह जगह सपा के संविधान बचाओ लोकतंत्र बचाओ मार्च...

बिगलीक्स

Agra News Live: Rs 390, 51 KM Long Agra Jalesar road work start soon

आगरालीक्स ..Agra News: आगरा जलेसर रोड, जो टेढ़ी बगिया से मुड़ी का...

आगरा

Obituaries of Agra on 22nd July 2026

आगरालीक्स:…आगरा में आज उठावनी, आगरालीक्स पर उठावनी प्रकाशित कराने के लिए कॉल...

बिगलीक्स

Agra News Live: Permission granted to fell 10,743 trees in the Taj Trapezium Zone

आगरालीक्स…Agra News: ताज ट्रेपेजियम जोन में 10743 पेड़ काटने की मिली अनुमति,...

error: Content is protected !!