आगरालीक्स….आगरा में ताजमहल के 500 मीटर दायरे में दुकानें, होटल और एंपोरियम 17 अक्टूबर तक बंद करने का मामला गर्माया। ताजगंज बाजार बंद कर कारोबारी कैबिनेट मंत्री प्रो. एसपी सिंह बघेल के कैंप कार्यालय पर पहुंचे, पुलिस ने रोका।
आगरा में ताजमहल के 500 मीटर की परिधि में संचालित व्यावसायिक प्रतिष्ठानों को एडीए ने सुप्रीम कोर्ट द्वारा जारी किए गए 26 सितंबर के आदेश का हवाला देते हुए 17 अक्टूबर तक बंद करने के निर्देश दिए हैं। इसका विरोध तेज हो गया है। रविवार को ताजगंज में कारोबारियों ने अपनी दुकानें बंद रखी। पोस्टर और बैनर लेकर विरोध प्रदर्शन किया।

25 हजार परिवारों की छिन जाएगी रोजी रोटी
कारोबारियों का कहना है कि 500 मीटर की परिधि के व्यवसायिक प्रतिष्ठान बंद होने से 25 हजार परिवारों की रोजी रोटी छिन जाएंगी। इस आदेश में बदलाव की मांग कारोबारियों द्वारा की जा रही है, इसके लिए जनप्रतिनिधियों से भी संपर्क कर रहे हैं।
कैबिनेट मंत्री के कैंप कार्यालय पर पहुंचे कारोबारी
ताजगंज क्षेत्र के कारोबारी रविवार को कैबिनेट मंत्री प्रो. एसपी सिंह बघेल के कैंप कार्यालय पर पहुंच गए। पुलिस ने बैरियर लगाकर रोक दिया।