Monday , 20 April 2026
Home टॉप न्यूज़ Taj Mahal, Agra Fort & Religious places reopen from 21st September in Agra #agraunlock
टॉप न्यूज़देश दुनियाबिगलीक्सयूपी न्यूज

Taj Mahal, Agra Fort & Religious places reopen from 21st September in Agra #agraunlock

137

आगरालीक्स.. आगरा में 24 घंटे बाद ताजमहल, आगरा किला और धार्मिक स्थल खुल जाएंगे। मगर, एम्पोरियम नहीं खुलेंगे, क्या रहेंगे नियम और शर्त।

आगरा में 17 मार्च से ताजमहल और आगरा किला बंद है, 188 दिन बंद रहने के बाद 21 सितंबर से ताजमहल और आगरा किला खुल रहा है। ताजमहल में एक दिन में अधिकतम पांच हजार और आगरा किला में 2500 पर्यटकों को ही प्रवेश मिलेगा। दोनों स्मारकों पर टिकट विंडो बंद रहेंगी। पर्यटकों को एएसआइ की वेबसाइट से ऑनलाइन टिकट बुक करनी होगी। स्मारकों पर क्यूआर कोड को स्कैन करने के बाद भी टिकट ले सकेंगे। अधीक्षण पुरातत्वविद वसंत कुमार स्वर्णकार का मीडिया से कहना है कि ताजमहल और आगरा किला में स्टैंडर्ड ऑपरेटिंग प्रोसीजर (एसओपी) का पालन कराया जाएगा।

एक बार में पांच पर्यटकों को कब्र वाले कक्ष में जाने की मिलगी अनुमति
ताजमहल में शहंशाह शाहजहां और मुमताज की मुख्य मकबरे में स्थित कब्रों वाले कक्ष में एक बार में पांच लोग जा सकेंगे, म्यूजियम भी पर्यटकों के लिए खुला रहेगा।

advertise with agraleaks.com call 9837011449

हैंडीक्राफ्ट एंपोरियम 30 सितंबर तक रहेंगे बंद
एंपाेरियम संचालकों ने कोरोना संक्रमण और विदेशी पर्यटकों के नहीं आने पर हैंडीक्राफ्ट एंपोरियम 30 सितंबर तक बंद रखने का निर्णय लिया गया है। बैठक में संयोजक राजीव तिवारी, उपाध्यक्ष अशोक जैन ओसवाल, आशीष माथुर, विशाल शर्मा, मो. सलीम आदि मौजूद रहे।

21 सितंबर से खुल जाएंगे धार्मिक स्थल
आगरा में मंदिर, मस्जिद, गुरुद्वारा और चर्च बंद हैं, ये सभी 21 सितंबर से खुल जाएंगे, इसके लिए भी सख्त नियम बनाए गए हैं।

यह होगी व्यवस्था
-स्मारकों पर टिकट विंडो बंद रहेंगी। प्रवेश ऑनलाइन टिकट से ही होगा। -पार्किंग समेत सभी भुगतान डिजिटल पैमेंट से करने होंगे।

-पर्यटकों के लिए शारीरिक दूरी का पालन करना और फेस मास्क लगाना अनिवार्य होगा।
-पर्यटकों को दीवारों व रेलिंग से दूर रहना होगा।
-शू कवर, पानी की बाेतल, टिश्यू पेपर आदि उन्हें डस्टबिन में डालने होंगे।
-स्मारक में प्रवेश से पूर्व पर्यटकों की थर्मल स्क्रीनिंग की जाएगी। बिना लक्षण वाले ही प्रवेश पा सकेंगे।
-स्मारकों पर रजिस्टर में सभी पर्यटकों का विवरण दर्ज किया जाएगा।
-एएसआइ स्मारक के किसी भी आंतरिक भाग में प्रवेश रोक सकेगा।
-स्मारक में ग्रुप फोटोग्राफी की इजाजत नहीं होगी।
-वैध लाइसेंसधारक गाइड ही स्मारक में प्रवेश कर सकेंगे।
-ताजमहल में फोटोग्राफरों को चार ग्रुपों में बांटा गया है, जिससे एक दिन छोड़कर फोटोग्राफर का नंबर आएगा।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

बिगलीक्स

Agra Live News: Rs 100 crore sale on Akshaya Tritiya in Agra

आगरालीक्स …Agra News: आगरा में अक्षय तृतीया पर आज भी मंदिरों में...

बिगलीक्स

Agra Live News: JEE Mains 2026 result may declare Today

आगरालीक्स…Agra News: देश भर के इंजीनियरिंग कॉलेजों में प्रवेश के लिए जेईई...

बिगलीक्स

Agra Live News: Dhaba Owner lodge FIR against History Sheeter Monu Yadav in Agra

आगरालीक्स…Agra News: आगरा में जेल से छूटते ही हिस्ट्रीशीटर मोनू यादव ने...

बिगलीक्स

Agra Live News: Heat waves start in Agra

आगरालीक्स…Agra News: आगरा में आज से लू का अलर्ट, भीषण गर्मी, जानें...

error: Content is protected !!