आगरालीक्स.. आगरा में सोमवार से मंदिर, मस्जिद, गुरुद्वारा और चर्च खुल जाएंगे, दर्शन के लिए समय निर्धारित है, मास्क अनिवार्य है, क्या हैं नियम।
आगरा में लॉकडाउन के बाद से धार्मिक स्थल बंद हैं। 21 सितंबर से धार्मिक स्थल खुल रहे हैं, लेकिन कोरोना के केस तेजी से बढने पर धार्मिक स्थल प्रशासन ने भक्तों के लिए नियम बनाए हैं।
बल्केश्वर महादेव मंदिर
बल्केश्वर महादेव मंदिर में सुबह आठ से 11
शाम को पांच से आठ बजे तक दर्शन कर सकेंगे
सैनेटाइज करने के साथ ही मास्क अनिवार्य है
शारीरिक दूरी का पालन करना होगा

श्री मनकामेश्वर मंदिर

श्री मनकामेश्वर मंदिर में मुख्य प्रवेश द्वारा ही खुलेगा, भक्त प्रसाद, दीपक और पुष्प द्वारा पर नियत स्थान पर रखना होगा, जल और तिलक नहीं लगाया जाएगा।