आगरालीक्स… आगरावासियों के लिए अच्छी खबर है, वे अपने रिश्तेदारों को ताजमहल और मुमताज शाहजहां की कब्रों को फ्री में दिखा सकते हैं, यह सुविधा तीन दिन के लिए है।
आगरा के ताजमहल में मंगलवार से मुगल बादशाह शाहजहां का तीन दिवसीय उर्स शुरू हो रहा है, इस दौरान ताजमहल में निशुल्क प्रवेश दिया जाता है। यह चार अप्रैल तक चलेगा, इस दौरान ताजमहल में निशुल्क प्रवेश मिल सकेगा।
अलग अलग है टिकट
ताजमहल में पर्यटकों की संख्या बढने के बाद दो तरह की टिकट की व्यवस्था शुरू की गई है,सामान्य टिकट से ताजमहल का दीदार कर सकते हैं और मुख्य मकबरे में प्रवेश के लिए अलग से टिकट खरीदनी पड रही है। मगर, शाहजहां के उर्स के दौरान कोई टिकट नहीं लगेगी, ताजमहल का दीदार करने के साथ मुख्य मकबरे में भी बिना टिकट के प्रवेश कर सकेंगे।
भूमिगत कब्रें खोली जाएंगी, चढेगी चादर
ताजमहल के मुख्य मकबरे में मुमताज और शाहजहां की कब्र की प्रतिलिप है, जबकि असली कब्रों भूतल में हैं, इन्हें उर्स के दौरान खोला जाता है, इन कब्रों पर चादर पोशी की जाती है। हर साल चादर की लंबाई के रिकॉर्ड टूटते हैं।