आगरालीक्स.. आगरा में यमुना मैया की आरती के बाद गूंजा अपना टाइम आ गया, सोमवार को श्री कैलाश मंदिर का यमुना तट पर घाट की सफाई के पश्चात घाट पर चौक पूजन रंगोली दीप एवं पुष्पों से श्रंगार किया। महंत गौरव गिरी सागर गिरी के मार्गदर्शन में यमुना तीरे गूंजा अपना टाइम आ गया।
श्री कैलाश मंदिर स्थित यमुना मैया का घाट दीपों से जगमगाने लगा, यमुना मैया की आरती की गई। श्री बांके बिहारी वेलफेयर एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने मतदान करने का संकल्प दिलवाया।
श्री बांके बिहारी वेलफेयर सोसायटी द्वारा छह महीने से हर सोमवार को यमुना मैया की आरती कराई जा रही है। श्री कैलाश मंदिर स्थित यमुना घाट पर शाम होते ही दीप जगमगाने लगे, यमुना मैया की आरती हुई। हर बार की तरह इस बार अनूठा संकल्प लिया गया और उसे पूरा करने की शपथ दिलवाई गई। मदन मोहन शर्मा ने कहा कि यमुना मैया स्वच्छ हों,देश और शहर का विकास हो। इसके लिए एक अच्छी सरकार चुनने का समय आ गया है। पांच साल तक राजनैतिक दल और नेता दिखाई नहीं देते हैं, अब वे आपके पास आ रहे हैं। हकीकत में भारत जैसे विशाल लोकतंत्र में यह आम लोगों का टाइम है। इसका सही प्रयोग करें, अपने वोट का इस्तेमाल करे और सही प्रत्याशी को चुने। जिससे आगरा देश में मतदान के मामले मे अव्वल आ सके। यमुना आरती स्थल पर मतदान का संकल्प दिलवाने के साथ शपथ ली गई।