आगरालीक्स ….आगरा में ताजमहोत्सव पांच मार्च तक बढ़ा दिया गया है। जानें अब क्या है एंट्री टिकट की फीस।

ताजमहोत्सव का आयोजन 20 फरवरी से एक मार्च तक किया गया था, अब इसे चार दिन और बढ़ा दिया गया है। ताजमहोत्सव में दुकानें पांच मार्च तक लगी रहेंगी। चार दिन के लिए बढ़ाए गए ताजमहोत्सव में एंट्री टिकट का शुल्क 20 रुपये कर दिया गया है। यह पहले 50 रुपये था।
379 स्टॉल लगाई गईं
कुल 379 स्टॉल बनवाये गये जिनमें से 342 स्टॉल शिल्पियों को एवं शेष स्टॉल अन्य कैटगरी यथा व्यंजन, कॉमर्शियल आदि को आवंटित किए गए। देश के सांस्कृतिक विकास में सहयोग के लिये समस्त प्रतिभागियों एवं शिल्पीगणों का मैं एक बार पुन हार्दिक अभिनन्दन करता हूँ तथा उनके यहाँ पधारने के लिये उन सभी का धन्यवाद करता हूँ।
महोत्सव में विभिन्न प्रांतों आंध्र प्रदेश, बिहार, छत्तीसगढ, गुजरात, हिमाचल प्रदेश, जम्मू एंड कश्मीर, – पश्चिम बंगाल, महाराष्ट्र, तेलंगाना, पंजाब, राजस्थान, दिल्ली के अतिरिक्त उत्तर प्रदेश के वाराणसी, मिर्जापुर मेरठ, भदोही, सहारनपुर आदि जनपदों के शिल्पियों ने प्रतिभाग किया। इन शिल्पियों के बेहतरीन शिल्प जैसे -आंध्र प्रदेश का सिल्क, बिहार का सिल्क एवं ड्रेस मैटीरियल, जम्मू कश्मीर का सूट एवं शाल, वाराणसी का सूट एवं साड़ी, पिलखुआ का बेडशीट, सहारनपुर का फर्नीचर, खुर्जा की पोटरी, फरीदाबाद का टेराकोटा, भदोही का कारपेट आदि ने ताज महोत्सव में आने वाले दर्शकों को आकर्षित किया।
ताज महोत्सव-2023 के वृहद स्वरूप के दृष्टिगत इस बार के महोत्सव के आयोजन शिल्पग्राम के साथ-साथ शहर के विभिन्न मंचों यथा सदर बाजार एवं सूरसदन तथा शहर में नवीन विकसित पर्यटन स्थल ‘आई लव आगरा सेल्फी प्वॉइन्ट एवं जोनल पार्क चौपाटी पर भी आयोजित किये गये जहाँ पर विभिन्न विधाओं के सांस्कृतिक कार्यक्रम तथा नाटक इत्यादि आयोजित किये गये।