आगरालीक्स ….आगरा में यूपी बोर्ड की अंग्रेजी, अर्थशास्त्र और भौतिक विज्ञान की परीक्षा 13534 छात्रों ने छोड़ दी। 59361 छात्रों ने ही परीक्षा दी।

यूपी बोर्ड की बुधवार को हाईस्कूल की अंग्रेजी, अर्थशास्त्र, भौतिक विज्ञान की परीक्षा थी। 66893 छात्रों को परीक्षा में शामिल होना था। इसमें से 59361 छात्र ही परीक्षा में शामिल हुए, 13554 छात्रों ने परीक्षा छोड़ दी।
अंग्रेजी का पेपर आसान
छात्रों ने परीक्षा छोड़ दी जबकि छात्रों के अनुसार, अंग्रेजी का पेपर आसान था। वहीं, भौतिक विज्ञान का पेपर छात्रों को कठिन लगा।