आगरालीक्स… आगरा में तीन दिन से शिक्षक संघ यूपी बोर्ड के मूल्यांकन का बहिष्कार कर रहे हैं। बुधवार को शर्मा गुट ने बहिष्कार वापस लेकर मूल्यांकन कार्य शुरु करने की बात कही थी, लेकिन चंदेल गुट ने अपना बहिष्कार जारी रखने की बात कही थी। गुरुवार सुबह साकेत इंटर काॅलेज में मूल्यांकन कार्य शुरु हुआ तो चंदेल गुट ने इसका विरोध किया। इसकी जानकारी पर शर्मा गुट के शिक्षक नेता भी पहुंच गए। उन्होंने मूल्यांकन कार्य बंद करने को लेकर दोनों गुटों के नेताओं में विवाद बढ गया। बंडल छीनने पर शिक्षकों में लात-घूंसे चलने लगे। बमुश्किल मामला शांत कराया गया। सूचना थाना शाहगंज पुलिस भी पहुंच गई। अभी कुछ केद्रों पर मूल्यांकन चल रहा है और कुछ पर नहीं।
Leave a comment