UP ex Cabinet minister Ramveer Upadhyay son Chirag preparing for his entry to politics
आगरालीक्स…. उत्तर प्रदेश सरकार के पूर्व ऊर्जा मंत्री रामवीर उपाध्याय और आगरा के फतेहपुरसीकरी की पूर्व सांसद सीमा उपाध्याय के इकलौते पुत्र चिराग उपाध्याय आगरा से राजनीति में आने की तैयारी कर रहे हैं। वे 2017 में होने वाले विधानसभा चुनाव में आगरा से चुनाव लड सकते हैं। चिराग उपाध्याय एलएलबी कर रहे हैं, उनकी दो बहनें हैं। शहर में जगह जगह उनके होर्डिंग लगाए जा रहे हैं, उसमें लिखा गया है कि ‘युवा हृदय चिराग उपाध्याय’। उनके साथ ही पूर्व मुख्यमंत्री मायावती, रामवीर उपाध्याय और सीमा उपाध्याय का फोटो भी है। यहां शास्त्रीपुरम स्थित आवास पर उन्होंने डेरा डाल दिया है। उन्हें आगरा उत्तर विधानसभा से प्रत्याशी बनाया जा सकता है। यहाँ दलित वोट के साथ ही पंडित वोट बैंक भी अच्छा है। फिलहाल यहां से भाजपा के जगन प्रसाद गर्ग विधायक हैं।