Tuesday , 10 March 2026
Home हॉट न्यूज़ Team India Unbeaten, Four wicket win over windies, deepwali celebration on holi in Agra
हॉट न्यूज़

Team India Unbeaten, Four wicket win over windies, deepwali celebration on holi in Agra

100

windies
विश्व कप में  वेस्टइंडीज को हराकर भारत ने विश्व कप में लगातार चौथी जीत दर्ज कर ली है। वेस्टइंडीज की पूरी टीम 44.2 ओवर में 182 के स्कोर पर धराशायी हो गई थी। वेस्टइंडीज के दिए 182 रन के स्कोर को भारत ने छह विकेट गंवां कर 40वें ओवर की पहली गेंद पर पूरा कर लिया।

वेस्टइंडीज के खिलाफ मैच खेलते हुए भारतीय बल्लेबाज खासा परेशान थे। यहीं कारण था कि भारत ने तेजी से अपने छह विकेट गंवां दिए। धौनी ने कप्तानी पारी खेल कर भारत को जीत दिलाई।

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी कैरेबियाई टीम की शुरुआत बेहद खराब रही और एक के बाद एक चार झटके लगे। वेस्टइंडीज के चार खिलाड़ी मात्र 35 रन के स्कोर पर पवैलियन लौट गए। वेस्ट इंडीज का पहला विकेट 8 रन के स्कोर पर ड्वेन स्मिथ के रूप में गिरा। स्मिथ ने 6 रन बनाए। स्मिथ को शमी ने धोनी के हाथों कैच आउट कराया। वेस्टइंडीज को दूसरा झटका 15 रन के स्कोर पर लगा। मार्लोन सैमुअल्स अपने निजी स्कोर दो रन के स्कोर पर विराट कोहली के हाथों आउट हो गए।

वेस्टइंडीज को तीसरा झटका 9वें ओवर में क्रिस गेल के रूप में लगा। विस्फोटक बल्लेबाज क्रिस गेल का बल्ला एक बार फिर भारत के खिलाफ खामोश रहा। जिम्बाब्वे के खिलाफ विश्व कप इतिहास का पहला दोहरा शतक लगाने वाले गेल विश्व कप के ग्रुप ‘बी’ के मैच में पर्थ में शुक्रवार को भारत के खिलाफ फिर फेल हुए। उन्हें दो जीवनदान मिले, लेकिन वे उसका फायदा नहीं उठा पाए और मात्र 21 रन बनाकर मोहम्मद शमी के शिकार हुए।

वेस्टइंडीज को चौथा झटका दिनेश रामदीन के रूप में 9.1 ओवर में लगा। उमेश यादव की गेंद पर रामदीन बिना खाता खोले बोल्ड हो गए। इस समय टीम का स्कोर 35 रन ही था। इसके बाद जोनाथन कार्टर और लेंडल सिमंस ने मिलकर पारी को संभालने की कोशिश की, लेकिन मोहित शर्मा की एक बाउंसर गेंद पर बड़ा शॉट लगाने के चक्कर में अपना कैच उमेश यादव को थमा बैठे।

इसके बाद रविचंद्रन अश्विन ने शानदार गेंदबाजी करते हुए जोनाथन कार्टर को मोहम्मद शमी के हाथों कैच कराकर वेस्टइंडीज को छठा झटका दिया। उसके बाद बल्लेबाजी करने आए आंद्र रसेल जडेजा की गेंद पर सिर्फ 8 रन बनाकर आउट हो गए।

सात विकेट गिरने के बाद बल्लेबाजी करने आए कप्तान जेसन होल्डर (57) ने भारतीय गेंदबाजों को खास परेशान किया। होल्डर ने पहले डेरेन सैमी (26) के साथ 39 रन और जोरेम टेलर (11) के साथ मिलकर 51 रनों की साझेदार कर स्कोर को 182 तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

फिरोजाबादबिगलीक्सयूपी न्यूजहाथरसहॉट न्यूज़​क्राइम

Video News : Bride Harsh Firing on wedding stage video goes viral #hathras

आगरालीक्स… वरमाला के बाद स्टेज पर बेटी दुल्हन ने रिवाल्वर से चार...

आगराबिगलीक्सहॉट न्यूज़​क्राइम

Agra Police shock after listen 9th standard girl fake story of 16 girl hostage in house in Agra #agranews

आगरालीक्स …..(Agra News 28th February 2022 )..आगरा में एक कान्वेंट स्कूल की...

आगराटॉप न्यूज़हॉट न्यूज़

We Indians are at number four in spending the most time on mobile

ग्लोबललीक्स…जरा सा खाली हुए और लग गए मोबाइल देखने में. मोबाइल पर...

error: Content is protected !!