Sunday , 8 February 2026
Home यूपी न्यूज Teenage girl’s death in Kasganj suspected to be an honour killing, police investigating
यूपी न्यूज

Teenage girl’s death in Kasganj suspected to be an honour killing, police investigating

आगरालीक्स…दर्दनाक, प्रेमी के साथ गई किशोरी की हत्या कर शव को जलाया. आगरा चले गए थे दोनों प्रेमी युगल, वापस आएतो प्रेमिका को मिली मौत की सजा..

यूपी के कासगंज से एक दर्दनाक और आनर किलिंग की घटना समाने आई है. ढोलना थाना क्षेत्र के एक गांव में रहने वाली एक किशोरी घर के पास ही रहने वाले अपने प्रेमी के साथ चली गई थी. परिजनों ने दोनों को आगरा में ढूंढ लिया और शनिवार शाम को दोनों को वापस ले आए. इसके बाद दोनों को गांव में अलग—अलग कमरों में बंद कर बुरी तरह से पीटा गया. आरोप है कि रात को ​परिजनों ने किशोरी की हत्या करके उसके शव को जला दिया. प्रेमी युवक के भाई ने रविवार सुबह पुलिस को इसकी सूचना दी. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर चिता की आग को पानी से बुझाया और बचे हुए अवशेषों को निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है. किशोरी के परिजन गायब हैं. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

पुलिस ने बतताया कि सुबह सूचना मिली कि किशोरी की हत्या करके परिजनों ने शव को जला दिया है. इस पर पुलिस मौके पर पहुंची और चिता को बुझाकर अवशेष को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है. मामले में प्राथमिकी दर्ज करके कार्रवाई की जा रही है. तीन टीमें गठित की गई हैं. आरोपी परिजनों की तलाश की जा रही है.

Related Articles

यूपी न्यूज

Agra News: The deadline for filing claims and objections in the voter list has been extended by one month…#upnews

आगरालीक्स…राहतभरी खबर, आगरा सहित यूपी में मतदाता सूची में दावा—आपत्ति की समय...

टॉप न्यूज़यूपी न्यूज

Agra Video News: Schools have been asked to stop mobile-based learning for children up to Class 5…#agranews

आगरालीक्स…देखें वीडियो, कक्षा 5 तक के बच्चों के लिए स्कूलों द्वारा मोबाइल...

यूपी न्यूज

UP News: Anshika from UP, she trapped 150 people by making obscene videos…#upnews

यूपीलीक्स…यूपी की अंशिका, 7 लाख फॉलोअर्स वाली इन्फ्लुएंसर…अश्लील वीडियो बनाकर 150 लोगों...

यूपी न्यूज

Agra Local News: High quality facilities will be available in registry offices in Uttar Pradesh including Agra….#agranews

आगरालीक्स…आगरा सहित यूपी में रजिस्ट्री कार्यालय होंगे अत्याधुनिक. मकान—जमीन की रजिस्ट्री कराना...

error: Content is protected !!