Thursday , 4 June 2026
Home टॉप न्यूज़ Gallstones and uterus will have more than 100 free operations in Agra
टॉप न्यूज़बिगलीक्ससिटी लाइव

Gallstones and uterus will have more than 100 free operations in Agra

168

आगरालीक्स…पित्ताशय में पथरी और गर्भाशय के होंगे 100 से अधिक निशुल्क आपरेशन…13 जनवरी तक कराएं रजिस्ट्रेशन..जानिए कहां होंगे रजिस्ट्रेशन…

लॉयन्स क्लब विशाल कराएगा 100 से अधिक निशुल्क ऑपरेशन
लॉयन्स क्लब ऑफ आगरा विशाल एवं शांति वेद ट्रस्ट द्वारा 25वां निशुल्क ऑपरेशन शिविर का शुभारम्भ 14 जनवरी से किया जा रहा है. जिसमें 100 से अधिक पित्ताशय की पथरी एवं गर्भाशय से सम्बधित ऑपरेशन निशुल्क किए जाएंगे. ऑपरेशन लैप्रोस्कोपित विधि से किए जाएंगे, जिसमें ऑपरेशन के 24 घंटे के अंदर मरीज को छुट्टी दे दी जाएगी. यह जानकारी गुरु का ताल, सिकन्दरा स्थित शांति वेद इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेस में आयोजित पोस्टर विमोचन कार्यक्रम में डॉ. अजय प्रकाश व लॉयन्स क्लब ऑफ आगरा विशाल के चेयरपर्सन एमजेफ राजेन्द्र कुमार अग्रवाल ने दी.

स्व. डॉ. दिव्या प्रकाश की पुण्य स्मृति में आयोजित निशुल्क ऑपरेशन के लिए 13 जनवरी तक शांति वेद हॉस्पीटल, पुरानी विजय नगर कालोनी में रजिस्ट्रेशन कराया जा सकता है

शांतिवेद हॉस्पीटल में होगा रजिस्ट्रेशन
क्लब के अध्यक्ष राजेश खंडेलवाल ने बताया कि स्व. डॉ. दिव्या प्रकाश की पुण्य स्मृति में आयोजित निशुल्क ऑपरेशन के लिए 13 जनवरी तक शांति वेद हॉस्पीटल, पुरानी विजय नगर कालोनी में रजिस्ट्रेशन कराया जा सकता है. मरीज अपने पैथोलॉजी, अट्रासाउंड, एक्स-रे व अन्य आवश्यक रिपोर्ट साथ लेकर आएं. ऑपरेशन शहर के वरिष्ठ सर्जन डॉ. अजय प्रकाश द्वारा डॉ. श्वेतांक प्रकाश व डॉ. ब्लॉसम प्रकाश के सहयोग से किए जाएंगे. निशुल्क ऑपरेशन का उद्देश्य उन जरूरतमंद लोगों की मदद करना है जो आर्थिक तंगी के अभाव में अपने स्वास्थ्य का खयाल नहीं रख पाते. इस अवसर पर मुख्य रूप से अजय बंसल, सुशील गुप्ता, सुनील कुमार अग्रवाल, विनय बंसल, रवि खंडेलवाल, विजय कुमार सेठिया, हेमेंद्र अग्रवाल, किशन अग्रवाल, प्रमोद खंडेलवाल, अश्विनी धवन, अनूप गुप्ता, प्रमोद गुप्ता, गौतम कॉल, श्याम मोहन गुप्ता, सुशील अग्रवाल आदि उपस्थित रहे.

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

बिगलीक्स

Agra Live News: A new city will be built in Agra, modeled after Delhi-NCR. The UP Cabinet has approved crores of rupees for the new city…#agranews

आगरालीक्स…दिल्ली एनसीआर की तर्ज पर आगरा में बनेगा नया शहर. ग्रेटर आगरा...

टॉप न्यूज़

Agra Live News: A regional knowledge center will be set up in the university to find out the cause of pollution in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में प्रदूषण किस कारण से बढ़ रहा है, बढ़ते वाहन, निर्माण...

बिगलीक्स

Agra Weather: Monsoon arrives in the Keralam. Temperatures in Agra exceeded 40 degrees today…#agranews

आगरालीक्स…देश में मानसून की दस्तक. केरल में झमाझम बारिश. दिल्ली मे तेज...

आगराटॉप न्यूज़बिगलीक्स

Agra News : A senior advocate and environmental activist from Agra stated that the current system is actually discouraging farmers from planting trees—read why ?

आगरालीक्स…ताज क्षेत्र का वनावरण मात्र 3.38 प्रतिशत, फिर भी किसानों को पेड़...

error: Content is protected !!