आगरालीक्स…#आगरा में अब दिन में गर्मी महसूस होने लगी है. इस सप्ताह तापमान 30 डिग्री तक पहुंचने की संभावना है.जानिए कैसा रहेगा मौसम…
आगरा में अब दिन में गर्मी और रात और सुबह सर्दी वाला मौसम हो गया है. दिन में तेज धूप के कारण गर्मी महसूस हो रही है लेकिन शाम होते ही हवाओं के कारण मौसम फिर से ठंडा हो जाता है. सोमवार को भी मौसम ऐसा ही रहा. मौसम विभाग के अनुसार सोमवार को शहर का अधिकतम तापमान 26.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया तो वहीं न्यूनतम तापमान 8.9 डिग्री रहा. यह सामान्य से अभी एक डिग्री कम है.

आने वाले दिनों में होगी गर्मी महसूस
मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि फरवरी में ही गर्मी महसूस होने लगेगी. आने वाले सप्ताह में आगरा का तापमान 30 डिग्री तक पहुंचने की संभावना है. वहीं न्यूनतम तापमान में भी बढ़ोतरी होगी. इसके 13 डिग्री तक पहुंचने की संभावना है.