आगरालीक्स…इस बार बहुत पड़ेगी गर्मी..फरवरी में ही दिखाई देने लगा असर..28 फरवरी को तापमान होगा 40 डिग्री के करीब.
गर्मी दिखाने लगी अपने तेवर
फरवरी का लास्ट वीक शुरू होते ही गर्मी ने अपने तेवर दिखाना शुरू कर दिए हैं. पिछले तीन दिनों से तापमान में बढ़ोतरी देखी गई है. गुरुवार की तरह शुक्रवार को भी आगरा का तापमान 35 डिग्री तक रहा. गुरुवार को अधिकतम तापमान 34.6 डिग्री दर्ज किया गया. यह सामान्य से 7 डिग्री अधिक था. वहीं न्यूनतम तापमान सामान्य से 3 डिग्री अधिक 15 डिग्री तक रहा.
इधर मौसम विभाग का अभी से अनुमान है कि आने वाले दिनों में भयंकर गर्मी पड़ने वाली है. फरवरी के अंतिम दिन यानी 28 फरवरी को तापमान 40 डिग्री के करीब तक पहुंच सकता है. इंडियन मेटियोरोलोजिकल डिपार्टमेंट के अनुसार आने वाले दिनों में आगरा में ये रहेगी तापमान की स्थिति..
27-Feb | 18.0 | 37.0 | ![]() | Mainly Clear sky |
28-Feb | 17.0 | 38.0 | ![]() | Mainly Clear sky |
01-Mar | 16.0 | 35.0 | ![]() | Clear sky |