आगरालीक्स आगरा में आज 27 फरवरी को शाम पांच बजे आगरालीक्स के पफेसबुक पेज पर लाइव होंगे आईपीएस, ज्योतिषाचार्य अनीश प्रसाद, ज्योतिष शास्त्र को लेकर करेंगे संवाद।
आईपीएस,ज्योतिषाचार्य अनीश प्रसाद शनिवार, 27 फरवरी को आगरालीक्स के फेसबुक लाइव पर शाम पांच बजे लाइव होंगे। ज्योतिष शास्त्र के बारे में जानकारी देंगे। सवालों के जवाब देंगे और रोचक तत्थ बताएंगे। आईपीएस अनीश प्रसाद की कोशिश है कि ज्योतिष का सही ज्ञान लोगों तक पहुंचे। ज्योतिष के माध्यम से पूरे विश्व में लोग खुशी और शांति प्राप्त करें और भारत की सांस्कृतिक गरिमा और ज्ञान के बारे में विश्व को जानकारी हो।
केमिकल इंजीनियरिंग के बाद विप्रो में काम किया, 2003 बैच के आईपीएस
अनीश प्रसाद ने बीएचयू से केमिकल इंजीनियरिंग में बीटेक की। इसके बाद विप्रो में काम किया। 2003 में आईपीएस में सलेक्शन हुआ, 44 वीं रैंक थी। अपने बैच के टापर अनीश प्रसाद सीबीआई जयपुर के प्रमुख रह चुके हैं। वर्तमान में त्रिपुरा में आईजीपी हैं। आईपीएस अनीश प्रसाद साइबर एक्सपर्ट के रूप में जाने जाते हैं।