नईदिल्लीलीक्स…। फिल्म अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के परिवार के पांच लोगों की आज एक सड़क हादसे में मौत हो गई।
एलपीजी लदे टैंकर व टाटा सूमो की भिड़ंत
फिल्म अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के बहनोई और हरियाणा में एडीजी के पद पर तैनात लालजीत सिंह की टाटा सूमो की एलपीजी से लदे टैंकर से भिड़ंत हो गई। हादसे में लालजीत सिंह और चार रिश्तेदारों की मौत हुई है।
पत्नी के दाह संस्कार से लौट रहे थे बहनोई
बताया जाता है कि लालजीत सिंह बिहार के लखीपुर जिले में अपनी पत्नी गीता देवी के शव का दाह संस्कार कर 10 लोगों के साथ टाटा गोल्ड सूमो से वापस लौट रहे थे। हलसी थाना क्षेत्र के पिपरा गांव के समीप मंगलवार को सुबह सड़क हादसा हो गया ।