यूपीलीक्स…नीले ड्रम में मिली युवक की लाश. शव को गलाने के लिए नमक भी डाला गया…पत्नी, बच्चे और मकान मालिक का बेटा लापता
मेरठ के सौरभ राजपूत की तरह ही शाहजहांपुर के एक युवक की लाश नीले ड्रम में मिली है. मृतक पत्नी व बच्चों के साथ राजस्थान में कमाने के लिए गया था लेकिन यहां उसकी हत्या की गई है. उसका शव नीले ड्रम में मिला है और शव को गलाने के लिए उसमें नमक डाला गया था. पत्नी, बच्चे और मकान मालिक का बेटा लापता हे. पुलिस मामले की जांच कर रही है. शाहजहांपुर में मृतक के परिजनेां को सूचित कर दिया गया है.यूपी के शाहजहांपुर के गांव नवदिया नवाजपुर में हंसराम रहता था. हसंराम अपनी पत्नी व बच्चों के साथ राजस्थान कमाने के लिए गया था. हंसराज का शव खैरथल—तिजारा जिले की आदर्श नगर कॉलोनी में एक नीले रंग के ड्रम में मिला है. शव को गलाने के लिए नमक भी डाला गया था. हत्या के बाद से पत्नी, बच्चे व मकान मालिक का बेटा जितेंद्र लापता है. हत्या का आरोप उन्हीं पर लग रहे हैं. रविवार देर रात राजस्थान पुलिस ने इसकी सूचना हंसराज के गांव में उसके परिजनेां को दी. रात में ही मृतक के पिता खेमकरन, बहन विमला व गांव के डॉ. रमेश वर्मा राजस्थान के लिए रवाना हो गए.
पति—पत्नी में नही था कोई विवादहंसराम की मां ने बताया कि बहू से हंसराम का कोई विवाद नहीं था. दोनों एक दूसरे को काफी चाहते थे. क्या हुआ है, कुछ पता नहीं. उनका बेटा भट्टे पर मजदूरी करता था. 15 दिन पहले ही मां उर्मिला देवी से उसने बात की थी और रक्षाबंधन पर परिवार सहित घर आने का वादा किया था लेकिन रविवार रात को उसकी हत्या की खबर मिली.