आगरालीक्स…400 किमी. साइकिल चलाकर प्रेमानंद महाराज से मिलने पहुंच गया कारोबारी का कक्षा सातवीं में पढ़ने वाला बेटा. मां की डांट से नाराज होकर घर से निकल गया…जानिए कैसे पुलिस ने इसे तलाशा
वृंदावन में श्री हित राधा केलि कुंज आश्रम चलाने वाले संत प्रेमानंद महाराज की लोकप्रियता इस समय शिखर पर है. देश् विदेश से श्रद्धालु प्रेमानंद महाराज से मिलने और अपनी समस्याओं के समाधान के लिए उनके पास पहुंच रहे हैं, लेकिन लखनऊ का रहने वाला कक्षा 7वीं का एक छात्र 400 किमी. की दूरी साइकिल से तय करके वृंदावन पहुंच गया. यह छात्र अपनी मां की डांट से नाराज था ओर 20 अगस्त को घर से बिना बताए निकल गया और गायब हो गया. परेशान माता पिता ने स्थानीय पुलिस को इसकी सूचना दी. पुलिस ने क्रमवार सीसीटीवी फुटेज की मदद से छात्र को वृंदावन के एक आश्रम से ढूंढ निकाला. 400 किमी तक चलाई साइकिलछात्र ने बताया कि वह प्रेमानंद महाराज से मिलना चाहता था और राधा नाम का जाप करते हुए वृंदावन पहुंचा. उसे प्रेमानंद महाराज बहुत पसंद हैं. उसने अपनी मां से बुधवार 20 अगस्त को किताब के लिए 100 रुपये मांगे थे. इस पर मां ने डांट दिया था और कहा था कि पढ़ाई तो करते नहीं हो, जब पापा आएं तब रुपये मिलेंगे. मां की डांट से नाराज छात्र ने अपनी रेंजर साइकिल उठाई और शाम चार बजे घर से निकल गया. देर शाम तक जब वह वापस नहीं लौटा और कई जगह खोजबीन पर भी नहीं मिला तो चिंतित परिजनों ने इसकी सूचना स्थानीय पुलिस को दी. पिंक सिटी बुद्धेश्वर निवासी छात्र के पिता की धनियामहरी पुल के पास दुकान है. पुलिस ने बच्चे की खोजबीन की तो वह सीसीटीवी में साइकिल से जाता दिखा. पुलिस ने क्रमवार सीसीटीवी चेक किएऔर वृंदावन के आश्रम तक पहुंची. शनिवार को वहां छात्र मिला तो उसने पूरी कहानी बताई. पुलिस ने बच्चे को उसके माता—पिता के हवाले कर दिया है.