आगरालीक्स…एक छत के नीचे उपलब्ध होंगे सभी खेलों से सम्बंधित प्रोडक्ट. आगरा में बिजनेस मीट कार्यशाला में पहले दिन राजस्थान व उप्र के 100 से अधिक व्यापारियों ने किया भ्रमण, जूतों की लाइफ स्टॉइल, रनिंग व स्पोर्ट्स रेंज की बेहतर तकनीक से साथ कम रेंज के प्रोडक्ट को सराहा
ब्रांडेड कम्पनियों के प्रोडक्ट अब मध्यम वर्ग के दायरें में भी होंगे। वहीं सभी स्पोर्ट्स (क्रिकेट, टेनिस, बेड मिंटन, बॉलीबॉल, बास्केट बॉल आदि) से सम्बंधित शूज से लेकर तकनीति उपकरण अब एक ही छत के नीचें उपलब्ध होंगे। यह जानकारी आज मां कैला एंटरप्राइजेज द्वारा फतेहाबाद रोड स्थित होटल कोर्टयार्ड मेरिएट में आयोजित दो दिवसीय बिजनेस मीट व कार्यशाला में दी गई।कार्यक्रम का शुभारम्भ मुख्य अतिथि आलौकिक उपाध्याय ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। मां कैला एंटरप्राइजेज के चेयरमैन अखिल जैन ने अतिथियों का स्वागत पुष्प भेंट करते हुए बताया कि ब्रांडेड कम्पनियां बेहतर तकनीक से प्रोडक्ट की गुणवत्ता बढ़ाने के साथ कीमत को कम कर अब मध्यम वर्ग के लिए भी उपलब्ध हैं। इसमें विशेषकर प्यूमा, एडीडास और ए-6 कम्पनियां शामिल हैं। ऐसा भारत सरकार के मेक इन इंडिया कार्यक्रम के तहत भारतीय मानक ब्यूरों के नियमों में किए गए बदलाव के कारण सम्भव हुआ है। जिससे ब्रांडेड विदेशी कम्पनियां अपनी मैन्यूफैक्चरिंग को भारत में लेकर आ रहीं है, जिससे कीमत घटने के साथ भारतियों को रोजगार भी मिल रहा है। साथ ही मध्यम वर्ग के दायरे में आने के साथ मध्यम वर्ग के व्यापारियों को भी ब्रांडेड प्रोडक्ट का व्यापार करने का मौका मिल रहा है।
कार्यशाला में आज पहले दिन राजस्थान व उप्र के 100 से अधिक खुदरा व्यापारियों ने भ्रमण किया व प्रोडक्ट की बुकिंग कराई। प्यूमा से आरएसएम अनिकेत, सीनियर मैनेजर अंकुल जैन, ए-6 से संदीप मोहन, प्रमोद जैन, मंजू जैन आदि उपस्थित थे।