फिरोजााबदलीक्स…प्रेमी के साथ मिलकर युवती ने अपनी मां और भाई को पिटवाया. दूसरी जगह रिश्ता तय होने से थी नाराज…बीच सड़क पर करवाई मारपीट
फिरोजाबाद के थाना दक्षिण में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है. यहां एक युवती ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर अपनी ही मां और भाई की पिटाई करवा दी. पीड़ित मां के अनुसार उनकी बेटी पड़ोस में रहने वाले एक युवक से प्रेमी करती है. मां ने बेटी का रिश्ता कहीं और तय करा दिया था जिससे नाराज होकर उसने यह काम किया है.पीड़ित मां ने बताया कि बीच सड़क पर युवती के प्रेमी ने उसके साथ व उसके बेटे के साथ मारपीट की है. शिकायत के बाद सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है. तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा