आगरालीक्स…आगरा में मुकुट शोभायात्रा 8 सितंबर को निकलेगी. 7 सितंबर को चंद्रग्रहण के कारण बदली तिथि. जानिए कब निकलेगी गणेश जी और रावण दुहाई…
उत्तर भारत का पारंपरिक श्रीरामलीला महोत्सव छह सितंबर को भगवान गणेश व मुकुट पूजन के साथ आरंभ होने जा रहा है, लेकिन इसके अगले दिन पारंपरिक रूप से निकलने वाली श्रीमनः कामेश्वर नाथ की मुकुट सवारी चंद्र ग्रहण के कारण प्रभावित रहेगी। इसे सात के स्थान पर आठ सितंबर को निकाला जाएगा।श्रीरामलीला कमेटी के महामंत्री राजीव अग्रवाल ने बताया कि अब रामलीला महोत्सव के अंतर्गत दूसरे दिन निकाली जाने वाली श्रीमनः कामेश्वर नाथ की मुकुट सवारी यात्रा सात सितंबर के स्थान पर आठ सितंबर को निकाली जाएगी। मुकुट शोभायात्रा की सवारी काली बाड़ी से प्रारंभ होकर रावतपाड़ा स्थित श्रीमनः कामेश्वर महादेव मंदिर पहुंचेगी। इस कारण सात सितंबर को श्रीमनः कामेश्वर नाथ को मुकुट अभी आठ सितंबर को ही अर्पित किया जाएगा। इसके बाद नौ सितंबर को श्रीगणेश जी का नगर परिभ्रमण, 10 सितंबर को रावण की दुहाई नगर भ्रमण होगा। 11 सितंबर से श्रीरामलीला मैदान में महोत्सव की मंचीय लीलाओं की शुरुआत होगी। पहले दिन नारद मोह, विश्व मोहिनी लीला का मंचन किया जाएगा।