Tuesday , 21 July 2026
Home agraleaks The soldiers of the army waved the Tiranga in the sky#agranews
agraleaksटॉप न्यूज़देश दुनियासिटी लाइव

The soldiers of the army waved the Tiranga in the sky#agranews

190

आगरालीक्स(13th August 2021 Agra News)… आगरा में सेना के जवानों ने सात हजार फीट से लगाई छलांग। शत्रुजीत ब्रिगेड के 75 जांबाजों ने आकश में लहराया तिरंगा।

साहस और शौर्य का प्रदर्शन
आगरा के एयरफोर्स स्टेशन का शुक्रवार को नजारा अलग था। सेना के जवानों का अदम्स साहस देखने को मिला। शत्रुजीत ब्रिगेड के जवानों ने एएन 32 विमान से सात हजार फीट से छलांग लगाई तो हर कोई दांतों तले अंगुली दबाने का मजबूर हो गया। शौर्य का ऐसा प्रदर्शन देखकर
वहां बैठे अधिकारी और गणमान्य लोग रोमांचित हो गए।

पैराग्लाइडिंग करते सेना के जवान और इस तस्वीर को मोबाइल में कैद करते गणमान्य लोग।

आजादी के 75वीं वर्षगांठ के जश्न की शुरुआत
पूरा देश इन दिनों आजादी की 75वीं वर्षगांठ को अमृत महोत्सव के रूप में मना रहा है। बीओसी ग्राउंड में एयरफोर्स स्टेशन पर शुक्रवार सुबह आगरा में आजादी के जश्न की शुरुआत हुई। जब 75 जवानों ने एएन 32 विमान से छलांग लगाई तो हर कोई रोमांचित हो उठा। पूरे ग्राउंड में तालियां बजने लगीं।

शहीदों को दी श्रद्धांजलि
थल सेना और वायु सेना के 75 पैराट्रूपर्स ने पहले कॉम्बैट फ्री फॉल से कार्यक्रम शुरू किया। उसके बाद एक से बढ़कर एक साहसिक कारनामे दिखाए। सबसे अंत में जवानों ने पैरा मोटर्स प्रदर्शन किया। इसके बाद ब्रिगेड के 724 शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई। शत्रुजीत युद्ध स्मारक पर माल्यार्पण किया गया।

पैराग्लाइडिंग करते सेना के जवान

मिसाइलों को दिखाया
कार्यक्रम में ब्रिगेड ने वायु रक्षा मिसाइलों को दिखाया। बीएमपी, आर्टिलरी गन्स, व्हीकल माउंटेड एंटी टैंक मिसाइल के बारे में बताया। इन प्रदर्शन को लेफ्टिनेंट जनरल योगेंद्र डिमरी एवीएसएम, वीएसएम, जीओसी इन सी सेंट्रल कमांड, एयर मार्शल, एयर कमांड के अलावा आगरा के लोगों ने सेना का साहस से भरा प्रदर्शन देखा।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

agraleaksबिगलीक्स

Agra News Live: Speed Petrol Consumption Incraeses in Agra

आगरालीक्स …आगरा के पेट्रोल पंपों पर स्पीड पेट्रोल की बिक्री बढ़ी, सादा...

देश दुनिया

Rahul Gandhi and Akhilesh Yadav detained while staging a sit-in outside the PM’s residence

नई दिल्लीलीक्स…राहुल गांधी—अखिलेश यादव हिरासत में लिए गए. नई दिल्ली में प्रधानमंत्री...

टॉप न्यूज़

Agra: Body of a young man found in the Shahi Taalab of the Fatehpur Sikri…#agranews

आगरालीक्स…फतेहपुर सीकरी स्मारक के शाही तालाब में मिली युवक की लाश…कई दिन...

टॉप न्यूज़

Agra News: Gaanja worth ₹35 lakh was being transported via Agra; two smugglers were caught during a check…#agranews

आगरालीक्स…आगरा होकर सप्लाई को जा रहा था 35 लाख का गांजा. चेकिंग...

error: Content is protected !!