नई दिल्लीलीक्स…(27 September 2021 News) रोज नये कीर्तिमान बना रहा शेयर बाजार. सोमवार को 16 शेयर्स मजबूती के साथ तो 14 शेयर्स कमजोरी के साथ करते रहे कारोबार..जानिए अपडेट
शेयर बाजार हर दिन नए कीर्तिमान बना रहा है. सप्ताह के पहले दिन आज सोमवार को बाजार मजबूती से शुरू हुआ. सेंसेक्स 60303 पर और निफ्टी 17932 पर खुला. कारोबार के दौरान सेंसेक्स ने 60412 का नया रिकॉर्ड बनाया और अंत में 60078 पर और निफ्टी मामूली दो प्वाइंट चढ़कर 17855 पर जाकर बंद हुआ. सेंसेक्स के 30 शेयर्स में से 16 शेयर्स बढ़त के साथ और 14 शेयर्स् कमजोरी के साथ कारोबार करते रहे. मारुति के शेयर में 6 प्रतिशत, एम एंड एम के शेयर्स में 3 प्रतिशत और बजाज आॅटो के शेयर्स में 2 प्रतिशत की तेजी देखने को मिली. वहीं एचसीएल टेक के शेयर में 3 प्रतिशत की गिरावट रही. बाजार को आटो और रियल्टी शेयर्स का सपोर्ट मिला. एनएसई पर आटो और रियल्टी इंडेक्स 3 प्रतिशत से ज्यादा की तेजी के साथ कारोबार करता रहा. वहीं आईटी शेयर्स बाजार पर दबाव बनाते दिखे. आईटी इंडेक्स में दो प्रतिशत और फार्मा इंडेक्स में 1 प्रतिशत से ज्यादा की गिरावट हुई.