आगरालीक्स ……….शेफ संजीव कपूर की फूड चेन द यलो चिली की संजय प्लेस आगरा स्थित फ्रेंचाइजी को सील किए जाने पर संचालक अनिल अग्रवाल ने बडा सवाल उठाया है। आगरालीक्स से उनका कहना है कि साजिश के तहत कार्रवाई की गई है। द यलो चिली में गंदगी मिलने का सवाल ही नहीं उठता है, इसके लिए समय समय पर शेफ संजीव कपूर का स्टाफ निरीक्षण करनेआता है। यही नहीं उनका कहना है कि एसीएम को अधिकार ही नहीं है कि वे इस तरह कार्रवाई कर सकें, इसके लिए उन्होंने आरटीआई का सहारा लिया है। इस पर एसीएम का कहना है कि रेस्टोरेंट में कोयला जलने की शिकायत मिली थी,मौके पर यहाँ से कोयला भी मिला था.
सीसीटीवी में कैद सच
द यलो चिली, संजय प्लेस के संचालक अनिल अग्रवाल का कहना है कि रेस्टोरेंट में लगे सीसीटीवी में एसीएम और उनकी टीम की कार्रवाई कैद है। इसमें उन्हें कर्मचारियों से अभद्रता और गले की तरफ जाते हुए देखा जा सकता है। इस मामले की शिकायत आला अधिकारियों से भी की गई है। उनका कहना है कि दोनों में से जो भी दोषी है उसके खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए।
Leave a comment