Monday , 16 February 2026
Home agraleaks Mtech girl student death mystery solved : Toshi, Suraj & Aashish
agraleaks

Mtech girl student death mystery solved : Toshi, Suraj & Aashish

toshi
आगरालीक्स
 …..आगरा में एमटेक छात्रा तोशी सेठ की मौत के नौ घंटे बाद उसके साथ बीएचयू में एक प्रोजेक्ट पर काम कर रहे एमटेक छात्र की मौत हो गई। इन दोनों की मौत के बीच में एक और युवक का नाम सामने आ रहा है। हत्या और आत्महत्या के बीच उलझी एमटेक छात्रा की मौत की पहेली लगभग सुलझ चुकी है। मोबाइल फोन पर आए एसएमएस, लैपटॉप पर की गई चैटिंग से लव ट्रायंगल का मामला सामने आया है।
सूरज, तोशी और आशीष सेठ
बनारस के पास चंदौली निवासी सूरज और इलाहाबाद के तोशी सेठ की छह साल पहले दोस्ती हुई थी। दोनों बीएचयू के एक प्रोजेक्ट पर काम कर रहे थे। उनका एक दूसरे के घर पर आना जाना था। वे अपने व्यक्तिगत बातें भी साझा किया करते थे। यह उनके एमएसएस और चैटिंग डिटेल से पुलिस जांच में सामने आया है। इसी बीच तोशी सेठ के नजदीकी रिश्तेदार के परिचित आशीष सेठ इनके रिश्ते के बीच में आ गया। अब तोशी की नजदीकी आशीष से बढने लगी, इससे सूरज को धक्का लगा।बताते चलें कि छह सितंबर को आरबीएच बिचपुरी कैंपस से एमटेक कर रही छात्रा तोशी का हॉस्टल के कमरे में पफांसी के पफंदे पर शव लटका मिला था। पोस्टमार्टम में गला दबाकर हत्या आने के बाद हत्या और आत्महत्या को लेकर जांच चल रही है।

सूरज की रात भर तोशी से मोबाइल पर बात
पुलिस जांच में सामने आया है कि आरबीएस बिचपुरी कैंपस, आगरा के हॉस्टल के कमरे नंबर 122 में रह रही तोशी सेठ और सूरज के बीच मोबाइल पर पांच सितंबर को रात 12 बजे, एक बजे, तीन बजे, सुबह पांच बजे और छह बजे दोनों के बीच बातें हुई। इसमें से कुछ कॉल्स एक घंटे से अधिक समय की थी। यानी रात भर वह सूरज से बात करती रही। इसके बाद छह सितंबर को 12 बजे सूरज और तोशी के बीच बातें हुई। इसके बाद तोशी का फोन नहीं उठा तो वह मोबाइल पर एसएमएस करता रहा।
तोशी की मौत के बाद सूरज की भी मौत
पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार तोशी की मौत छह सितंबर को 12 से एक बजे की बीच हो गई थी। इससे पहले तोशी ने अपने मोबाइल की बैटरी निकाल दी थी, जिससे वह आउट आॅपफ कवरेज एरिया आ रहा था। पफोन न उठने पर सूरज ने तोशी के मोबाइल पर रात नौ बजे तक लगातार एसएमएस किए। रात साढे नौ बजे उसने तोशी की दोस्त दीक्षा के मोबाइल पर पफोन किया तो पता चला कि तोशी ने पफांसी लगा ली है। इसके करीब 45 मिनट बाद सूरज का मोबाइल स्विच आॅपफ हो गया। उसका शव चंदौली में उसके घर पर सुबह कमरे में मिला है।
सूरज ने आशीष को देख लेने के किए एसएमएस
तोशी का मोबाइल न उठने पर सूरज ने आशीष को भी कॉल किया, लेकिन उसने पफोन नहीं उठाया। इस पर सूरज ने आशीष को भी मैसेज किए, इसमें लिखा गया है कि तुझे में देख लुंगा, तुझे बर्बाद करने के लिए मेरे पास बहुत सामान है।
ये किए गए एसएमएस
पुलिस जांच में कई एसएमएस मिले हैं, इसमें सूरज ने लिखा है कि तुम चिंता मत करो, पहले की तरह ही जिंदगी हो जाएगी, मैं तुम्हारे दोनों के बीच में नहीं आउंगा, तुम्हारे फोटो, मेल भी किसी तक नहीं पहुंचेंगे। पुलिस एसएमएस और चैट की डिटेल खंगालने में जुटी हुई है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

agraleaks

Raj Chauhan Murder Case Agra: Mansoori killed in police encounter, Mohit & Aashu arrested, Video

आगरालीक्स वीडियो आगरा में गैंगवार में राज चौहान की हत्या करने वाले...

agraleaksटॉप न्यूज़

Agra Local News: Temperature @ 5.6 Degree, No order for school’s in Agra till 6.30 PM

आगरालीक्स आगरा में न्यूनतम तापमान 5.6 डिग्री, स्कूलों की छुट्टी आज तक...

agraleaksटॉप न्यूज़

Agra Local News: Case filed against 10 for broadcasting misleading video…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में छोले भटूरे की दुकान को लेकर एक ऐसा वीडियो वायरल...

agraleaks

Agra Video News: On the first day of the New Year, a huge crowd gathered at Gurdwara Guru Ka Tal…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में ठिठुरन भरी सर्दी पर भारी आस्था का ज्वार. नववर्ष के...

error: Content is protected !!